ग्रहों के परिवर्तन से आपके जीवन पर प्रभाव
13 अप्रैल की रात्रि में सूर्य मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में आ जायेगा, जिसका असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा।
लखनऊ। ग्रहों से निकलने वाली उर्जा हमारे जीवन को हर पल प्रभावित करती है। कभी हमें दुःख देती है तो कभी सुख की अनुभूति कराती है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो 12 राशियों पर उसका अनुकूल व प्रतिकूल दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ता है।

13 अप्रैल की रात्रि में सूर्य मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में आ जायेगा। मंगल मेष से वृष राशि में गोचर करना प्रारम्भ कर देगा और युवा, बौद्धिकता व व्यवसाय का कारक बुध अस्त हो जायेगा।
आईये जानते है कि इन तीन ग्रहों का एक साथ परिवर्तन आपकी राशि पर क्या असर डालेगा ?

मेष
सूर्य पंचमेश होकर आपकी लग्न में उच्च अवस्था में गोचर कर रहा है। कुछ लोगों का प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। बौद्धिक बल के कारण आप लोगों में पहचान बना सकेंगे। सूर्य लग्न में और मंगल द्वितीय स्थान में है इसलिए अपने क्रोध पर काबू पायें वरना रिश्तें खराब हो सकते है।

वृष
सूर्य के 12वें भाव में रहने से अनवाश्य खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी। अतः इन पर नियन्त्रण करना आवयश्यक होगा अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। सोंची समझी रणनीति के तहत किये गये कार्यो में प्रगति होगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। मंगल लग्न में होने के कारण अहंकार को बढ़ावा देगा, जो सफलता में बाधक होगा।

मिथुन
पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। रोजगार में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा जिससे परिवार का महौल सुखद होगा। भाई पक्ष से सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। विद्यार्थियों को साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ भाव का सूर्य कुछ लोगों को मान-सम्मान भी दिला सकता है। लग्नेश व चतुर्थेश बुध अस्त है, इसलिए भौतिक संसाधनों की कमी के कारण तनाव भी हो सकता है।

कर्क
दशम भाव में सूर्य के गोचर करने से पद, प्रतिष्ठा का लाभ होगा एंव सामाजिक कार्यो से फायदा होगा। नयें लोगों की कार्य जीविका में प्रगति होगी। कुछ ऐसा होगा जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा। पंचमेश मंगल लाभ भाव में होने के फलस्वरूप प्रेमी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

सिंह
भाग्य भाव में सूर्य रहने से कैरियर में प्रगति होगी एंव पिता से मधुर सम्बन्ध बनेंगे। भाग्य पक्ष में मजबूती आयेगी जिससे रूके हूये कार्यो में प्रगति होगी। शोध छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दशम भाव का मंगल राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि करायेगा किन्तु बुध अस्त होने का कारण धन आते-आते रूक जायेगा।

कन्या
अष्टम भाव का सूर्य अचानक समस्यायें उत्पन्न कर सकता है। कुछ लोगों के गुप्त सम्बन्धों का खुलासा हो सकता है। गूढ़ विषयों के अध्ययन की ओर मन अग्रसर होगा। साहस एंव पराक्रम में कमी आयेगी जिससे आत्म-विश्वास डाउन होगा। नवम भाव का मंगल डाक्टरों व इन्जीनियरों के लिए विशेष लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों को विदेश यात्रा भी करवा सकता है।

तुला
सप्तम के सूर्य की सप्तम दृष्टि लग्न भाव पर पड़ रही है, जिस कारण कुछ लोग तनाव में रह सकते है। दाम्प्त्य जीवन में खलल पैदा होने की आशंका है जिससे परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समय का दुरूप्रयोग करने से बचना होगा। वाणी में नियन्त्रण रखना आवश्य है। अष्टम का मंगल पाइल्स रोगियों को परेशान करेगा।

वृश्चिक
छठें भाव का सूर्य शत्रुओं का शमन करेगा एंव रोग में वृद्धि भी करा सकता है। आर्थिक समस्याओं का निदान होगा और साथ में कैरियर में स्थिरता आयेगी। व्यवसाय में उपभोक्ताओं की वुद्धि होगी। नयें सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। घर-गृहस्थी में सुखद वातावरण बने रहने के आसार नजर है। सप्तम भाव का मंगल जीवन साथी से तनाव उत्पन्न करायेगा।

धनु
नवमेश सूर्य पंचम भाव में गोचर करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के शुभ अवसर आयेंगे। बेवहज के कार्यो की वजह से मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। कार्य योजनाओं में बाधॉयें आयेगी। परिवार की किचकिच से कंही दूर जाने का मन होगा। किताबी कीड़ा न बनकर व्यवहारिकता पर भी बल देने की जरूरत है।

मकर
चौथे भाव का सूर्य कुछ लोगों को वाहन सुख दिला सकता है। सामाजिक क्रिया-कलापों में धन का अपव्यय हो सकता है। नौकरी आदि में बॉस से टकराव की स्थितियॉ उत्पन्न हो सकती है। नयें सम्बन्धों को सोंच-समझकर ही मजबूत बनायें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पंचम भाव का मंगल प्रेम सम्बन्धों में दरार पैदा कर सकता है।

कुम्भ
तृतीय भाव का सूर्य पराक्रम व साहस में वृद्धि करायेग एंव कुछ लोगों को पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में प्रगति होने के आसार है। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा।
चौथे भाव के मंगल दृष्टि दशम भाव पर इसलिए कुछ लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है।

मीन
परिवार की सामूहिक प्रगति होने के आसार नजर आ रहे है। कुछ लोगों के सम्बन्ध विच्छेद हो सकते है। आय व व्यय में समानता का माहौल बना रहेगा। मानसिक स्थितियों में असमानता बनी रहेगी। तृतीय भाव का मंगल आपके साहस में वृद्धि करायेगा एंव भाईयों से रिश्तों में मधुरता लोयगा।
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications