सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश 12 फरवरी को, पद सम्मान की होगी प्राप्ति

Sun

enters
Aquarius
on
February
12:
ग्रहों
का
राजा
सूर्य
12
फरवरी
2021,
शुक्रवार
को
रात्रि
9
बजकर
11
मिनट
पर
कुंभ
राशि
में
प्रवेश
करने
जा
रहा
है।
14
मार्च
तक
सूर्य
कुंभ
राशि
में
ही
रहेगा।
सूर्य
को
आत्मा,
पिता,
सरकारी
नौकरी,
पद-प्रतिष्ठा
और
मान-सम्मान
का
कारक
ग्रह
कहा
गया
है।
सूर्य
का
कुंभ
राशि
में
जाना
कुछ
जातकों
के
लिए
शुभ
तो
किसी
के
लिए
परेशानी
बढ़ाने
वाला
भी
हो
सकता
है।
यह
उनकी
जन्मकुंडली
में
सूर्य
की
स्थिति
पर
निर्भर
करेगा।
वैसे
आप
अपनी
चंद्र
राशि
के
अनुसार
जान
सकते
हैं
कि
यह
गोचर
आपके
लिए
कितना
फलदायी
रहने
वाला
है
और
यदि
अशुभ
है
तो
उसकी
पीड़ा
दूर
करने
के
लिए
क्या
उपाय
किए
जाएं।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

सूर्य का गोचर आपकी आय को प्रभावित कर सकता है

सूर्य का गोचर आपकी आय को प्रभावित कर सकता है

  • मेष : मेष के लिए सूर्य का गोचर एकादश स्थान में होगा। आय स्थान में सूर्य का गोचर आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। हालांकि यह समय पुराना कर्ज चुकाने का भी है, लेकिन यह आपके पास अटका हुआ पैसा लौट आने पर ही होगा। आपके स्वभाव में उग्रता आ सकता है। बात-बात पर चिड़चिड़ापन हो सकता है। आपके पिता के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
  • वृषभ : वृषभ राशि के लिए सूर्य का कुंभ में गोचर दशम भाव में होगा। आपके करियर में बना हुआ उतार-चढ़ाव काफी हद तक थम जाएगा। कार्य तेजी से होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। नेत्र रोग या आंखों में चोट लग सकती है। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में पिता या पिता समान बुजुर्गो का सहयोग मिलेगा। सरकारी सेवा क्षेत्र वालों को प्रमोशन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
  • मिथुन : सूर्य का गोचर नवम स्थान भाग्य भाव में होने से भाग्य प्रबल होने जा रहा है। संकटों से मुक्ति का समय आ गया है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने वाला है। कारोबारियों को लाभ होगा। शेयर मार्केट, कमोडिटी बाजार से लाभ कमाएंगे। आर्ट, कल्चर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिलने के योग हैं। पारिवारिक, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। अविवाहितों के विवाह की बात चलेगी। जिनके पास जॉब नहीं है उन्हें जॉब मिल जाएगी।
  • कर्क : अष्टम भाव में सूर्य का गोचर होना आपकी मानसिक स्थिति बिगाड़ सकता है। क्रोध और आवेश में वृद्धि होने से काम बिगाड़ लेंगे। शारीरिक रोग परेशान करेंगे। पेट और नेत्र रोग आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव होगा। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। सरकारी कामकाज निर्विघ्न संपन्न होंगे। मानसिक तनाव हो तो अपने गुरुजनों या ईष्ट देव की आराधना करें। व्यापारियों को साझेदारी से कार्य विस्तार करना होगा।
लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा

लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा

सिंह : इस राशि के लिए सूर्य का गोचर सप्तम भाव में होगा। रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। रूके कार्यो में तेजी आएगी। किस्मत का साथ मिलेगा और व्यापारी आसानी से नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमा सकते हैं। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को किसी अधिकारी का सहयोग मिलेगा और तरक्की होती चली जाएगी।

कन्या : आपके लिए छठे भाव में सूर्य का गोचर करना स्वस्थ होने का प्रतीक है। रोग दूर होंगे। रोगों पर खर्च हो रही मोटी रकम भी बचेगी। आपके आत्मविश्वास और कार्यो में वृद्धि होगी। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी और उसमें कामयाब भी होंगे। नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो समय शुभ है। दांपत्य जीवन मधुर होगा। नई आर्थिक योजनाओं में निवेश करेंगे।

तुला : पंचम स्थान में सूर्य का गोचर पारिवारिक जीवन और खासकर संतानपक्ष के लिए बेहतर साबित होने वाला है। दांपत्य जीवन में बना हुआ मनमुटाव दूर होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं से चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों को साथ लेकर चलना होगा। अपने अहंकार का त्याग करना होगा वरना लोग आपसे दूर हो जाएंगे।

वृश्चिक : चतुर्थ भाव सुख स्थान में सूर्य का गोचर आपको आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगा। आय में वृद्धि होगी, सुख संपत्ति प्राप्त होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती आएगी। कठिन से कठिन चुनौती से निपटने की हिम्मत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, वेतनवृद्धि मिलेगी। व्यापारियों को बिजनेस में लाभ होगा। नए कार्यो से धन अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

क्या उपाय करें

क्या उपाय करें

धनु : धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा। पारिवारिक दृष्टि से यह गोचर शुभ साबित रहेगा। कार्य योजनाएं सफल होंगी। जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं वे बेशक कर सकते हैं। नई नौकरी मिलेगी। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे। नेत्र रोग आ सकते हैं। पहले से कोई नेत्ररोग है तो वह बढ़ सकता है। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर धन स्थान में होगा। आप आर्थिक योजनाओं में सफल होंगे। धन संबंधी समस्त जरूरतें पूरी होंगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अहंकार का त्याग करें और लोगों को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति अपनाएं। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का सहयोग लेना पड़े तो संकोच न करें। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सही वक्त है।

कुंभ : आपके लग्न स्थान में सूर्य का गोचर स्वास्थ्य में सुधार का संकेत है। रोग दूर होंगे। अपने व्यवहार और कुशल बातचीत के जरिए दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। पिता के साथ संबंध सुधरेंगे। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन बिजनेस में लाभ होगा। इनसे जुड़े कार्यो में नौकरी करने वालों को भी लाभ होगा।

मीन : सूर्य का गोचर द्वादश स्थान में होगा। आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है, लेकिन यह खर्च पारिवारिक जरूरतों पर ही होगा। प्रगति के अनेक अवसर प्राप्त होने वाले हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना रिश्ते खराब होंगे। दाएं नेत्र में रोग आ सकता है। माइग्रेन परेशान करेगा। इस गोचर के दौरान कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अवश्य करें लाभ होगा। परिवार से रिश्ते सुधरेंगे।

क्या उपाय करें

सूर्य के गोचर के दौरान मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, करियर में कई बार अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इनसे बचने के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करना प्रारंभ करें। इससे न केवल सर्वत्र रक्षा होती है, वरन कार्यो को गति भी मिलती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। सूर्य की मजबूती से अन्य ग्रहों की कमजोरी और पीड़ा दूर होती है। सूर्य को नियमित रूप से अ‌र्घ्य दें। गायत्री मंत्र की एक माला नित्य जाप करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+