सितारे चमका सकते हैं आपकी किस्मत के सितारे

कहा जाता है जब किसी व्यक्ति के सितारे गर्दिश में होते हैं तो वह कहीं का नहीं रहता। वह जो भी काम करने जाता है वह उल्टा हो जाता है। उस व्यक्ति को कहीं भी सफलता नहीं मिलती। इसी तरह जब कोई व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे सफलता अर्जित करता है। सुखी-धनी जीवन व्यतीत करता है। अपने कार्यक्षेत्र में शिखर तक पहुंचता है तो कहा जाता है उस व्यक्ति के सितारे बुलंदियों पर हैं। ...तो आखिर ये सितारे हैं क्या। सितारों का हमारे जीवन में इतना महत्व क्यों हैं।

आइए आज जानते हैं अरबी ज्योतिष की नजर में सितारों की परिभाषा....

 अरब देशों में सितारों की भाषा पढ़ी जाती है

अरब देशों में सितारों की भाषा पढ़ी जाती है

हमारे वैदिक ज्योतिष की तरह अरब देशों में सितारों की भाषा पढ़ी जाती है। जिस तरह हम आकाशमंडल में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की चाल देखकर भविष्यवाणी करते हैं उसी तरह अरबी लोग सितारों से किस्मत चमकाने का दावा करते हैं। इसके लिए वे अलग-अलग आकृति के सितारों को घर में लगाते हैं और उसकी स्थिति के अनुसार किसी व्यक्ति का जीवन सुखी-समृद्ध बनाने की बात करते हैं। ये सितारे आमतौर पर अलग-अलग धातुओं के बने होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रचलित तांबे से बना सितारा है।

पांच पंखुड़ियों वाला सितारा

पांच पंखुड़ियों वाला सितारा

अरब देशों में पांच पंखुड़ियों वाले सितारे का बड़ा महत्व बताया गया है। इसे पवित्र चिन्ह माना जाता है। सितारे की पांच भुजाएं पंच महाभूतों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधित्व करती हैं। कहा जाता है पांच भुजाओं वाला सितारा घर में लगाने से उस घर में रहने वाले सदा सुरक्षित, निरोगी और संपन्न रहते हैं। यह पंच तत्वों को बैलेंस करता है।

छह पंखुड़ियों वाला सितारा

छह पंखुड़ियों वाला सितारा

छह पंखुड़ियों वाले सितारे को बनाने के लिए दो त्रिभुजाकार सितारों को एक-दूसरे से विपरीत दिशा में रखा जाता है। इससे छह भुजाओं वाला सितारा बनता है। यह सितारा कॅरियर में सफलता के लिए लगाया जाता है। इस सितारे की छह भुजाएं छह दिशाओं पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, आकाश और धरती की प्रतीक हैं। यह सितारा जिसके घर में होता है उसे जॉब में जल्दी जल्दी तरक्की मिलती है।

अष्ट भुजाओं वाला सितारा

अष्ट भुजाओं वाला सितारा

आठ भुजाओं वाला सितारा जीवन में समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति के लिए लगाया जाता है। जिन लोगों की किस्मत साथ नहीं देती वे आठ भुजाओं वाला सितारा लगाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+