Astro Tips: गर्मी में बॉडी को कूल रखने के साथ अच्छा लक भी पाएं

नई दिल्ली। गर्मी शुरू हो चुकी है। अभी तो तापमान सामान्य के आसपास ही है, लेकिन अप्रैल-मई में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाता है। कई राज्यों में तो 50 का आंकड़ा छूने को बेताब रहता है, ऐसे में शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है पानी की। पानी की पर्याप्त मात्रा लेने से शरीर तरोताजा और गर्मी में भी कूल बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिस्टल यानी स्टोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ज्योतिष शास्त्र में तो महत्व है ही, इन्हें पहनने से शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है और शरीर भरी गर्मी में भी एनर्जेटिक बना रह सकता है, मानव शरीर के भीतर तरल पदार्थों खासकर जल पर चंद्र का प्रभाव होता है। चंद्र ठीक होने पर शरीर में जल की पर्याप्त मात्रा रहती है और व्यक्ति तरोताजा बना रहता है। इसलिए गर्मी के दिनों में भी चंद्र से जुड़े स्टोन पहनने की सलाह दी जाती है। ये स्टोन न केवल बॉडी को कूल रखेंगे बल्कि पहनने वाले के लिए अच्छा लक भी लेकर आएंगे।

एक्वामरीन

एक्वामरीन

लेटिन भाषा में एक्वामरीन को 'वॉटर ऑफ द सी" यानी 'समुद्र का पानी" कहा जाता है। यह स्टोन जल तत्व वाला होता है। एक्वामरीन सफेद, हरे, नीले रंगों में पाया जाता है और बेहद खूबसूरत होता है। इसे बड़े साइज में पहना जाता है। गले में पेंडेंट या एक्वामरीन की माला पहनने से यह विशुद्ध चक्र को भी शुद्ध करता है। इस स्टोन में गजब का कूलिंग इफेक्ट होता है, जो पहनने वाले को गर्मी के भीषण तापमान में भी भीतर से पर्याप्त कूल रखता है। जिन लोगों को गर्मी में त्वचा में जलन होने, पैरों के पंजों में जलन होने, एसीडिटी की समस्या होती है उन्हें गर्मी में एक्वामरीन जरूर पहनना चाहिए। यह स्टोन गुड लक स्टोन भी कहलाता है।

मून स्टोन

मून स्टोन

जैसा कि इसके नाम से ही ज्ञात है यह चंद्र का स्टोन होता है। इसे पहनने से शरीर में जल की कमी नहीं होती। खासकर गर्मी के दिनों में मून स्टोन मन, मस्तिष्क और शरीर को कूल बनाए रखता है। यह आज्ञा चक्र से जुड़ा स्टोन होता है इसलिए मानसिक विकारों में भी आराम दिलाता है और पहनने वाले की आंतरिक शक्ति को जाग्रत करता है। मून स्टोन पहनने से गर्मी में होने वाले त्वचा संबंधी रोगों से राहत मिलती है।

 ग्रीन एवेंचराइन

ग्रीन एवेंचराइन

यह बेहद खूबसूरत चिकना किंतु अपारदर्शी क्रिस्टल होता है। इसे देखकर ही आंखों को सुकून मिलता है। पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे पहनने से गर्मी में होने वाली मुहांसों की समस्या से निजात मिलती है। कई लोग गर्मी सहन नहीं कर पाते और इस कारण उनमें चिड़चिड़ापन आ जाता है। ग्रीन एवेंचराइन की माला गले में पहनने से दिमाग शांत होता है। गुस्से पर नियंत्रण होता है। ज्योतिष की भाषा में इस स्टोन को 'स्टोन ऑफ अपॉर्चुनिटी" कहा जाता है। यानी इसे पहनने से आपको जीवन में बेहतर करने के मौके मिलते रहते हैं। यह किस्मत के द्वार खोल देता है।

ग्रीन जेड

ग्रीन जेड

चीनी परंपरा में ग्रीन जेड का बड़ा महत्व है। इसे साहस, धैर्य, न्याय, आत्मनियंत्रण और बौद्धिक चातुर्य का प्रतीक माना जाता है। चीन में अधिकांश घरों में ग्रीन जेड से बना कोई न कोई डेकोरेटिव आइटम जरूर रखा जाता है। यह स्टोन भी शरीर को गर्मी में ठंडक देने का काम करता है। इसे पहनने से मित्रों, परिवार और पार्टनर से रिश्ते अच्छे बने रहते हैं। यह स्टोन सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। इसकी डबल लेयर वाली माला गले में पहनना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+