Must Read: बड़े काम के होते हैं सामान्य से दिखने वाले ये उपाय

नई दिल्ली। जीवन में कई बार ऐसे अवसर आ जाते हैं जब कोई उपाय नहीं सूझता। परेशानी छोटी हो या बड़ी उसके कारण व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत विचलित हो जाता है। ऐसी अनेक समस्याओं को हल करने के उपाय लाल किताब में बताए गए हैं। दिखने में ये उपाय जरूर छोटे और बेहद सामान्य हो सकते हैं लेकिन होते बड़े काम के हैं। कोई भी समस्या हो इन्हें आजमाकर जरूर देखना चाहिए। समस्या ना भी हो तो राशि के अनुसार अपने उपाय करने से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

आइए जानते हैं राशि के अनुसार उपायों के बारे में....

लाल रंग का रूमाल हमेशा अपने पास रखें...

लाल रंग का रूमाल हमेशा अपने पास रखें...

मेष राशि

  • लाल रंग का रूमाल हमेशा अपने पास रखें।
  • सूर्यास्त के बाद प्रत्येक मंगलवार को बच्चों को गुड़-धानी बांटे।
  • मीठी वस्तुओं का व्यापार ना करें।
  • बुआ, बहन, बेटी को उपहार दें।
  • गाय को मोटी रोटी बनाकर खिलाएं।
  • हाथी दांत की कोई वस्तु घर में ना रखें।
  • बाएं हाथ में चांदी का छल्ला धारण करें।

वृषभ राशि

  • हर दिन सुबह-शाम देसी घी का दीपक लगाएं।
  • फटे हुए या अधिक पुराने कपड़े ना पहनें।
  • सीधे हाथ में चांदी का छल्ला धारण करें।
  • चांदी का टुकड़ा नीम के वृक्ष की जड़ में दबाएं।
  • कपड़ों पर इत्र, परफ्यूम का प्रयोग नियमित करें।
  • जनवरी-फरवरी माह में नए जूते-चप्पल ना खरीदें।
  • घर में मनीप्लांट लगवाएं।

मिथुन राशि

  • किसी के द्वारा पकड़ी हुई जिंदा मछली को नदी में छोड़ें।
  • कोई पशु-पक्षी घर में ना पालें।
  • हरे रंग के कपड़े ना पहनें। घर में हरा रंग ना करें।
  • मिट्टी के पात्र में दूध भरकर निर्जन स्थान पर दबाएं।
  • शिव मंदिर में अक्षत और दूध चढ़ाएं।
चांदी के गिलास से दूध पीएं

चांदी के गिलास से दूध पीएं

कर्क राशि

  • प्रतिदिन चांदी के गिलास से दूध पीएं।
  • प्रतिदिन स्नान के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • घर में खरगोश ना पालें।
  • पितरों के नाम का दाना चिडि़यों को खिलाएं।
  • घर की नींव में चांदी की ईंट लगवाएं।

सिंह राशि

  • शिव मंदिर में अखरोट व नारियल चढ़ाएं।
  • खाकी धागे में तांबे का सिक्का डालकर पहनें।
  • बिना सींग वाली गाय को चारा खिलाएं।
  • किसी का अहित ना करें। सत्य आचरण करें।
  • लाल बंदरों को गेहूं-गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि

  • रात को सोते समय काला नेकर पहनें।
  • हरे रंग का रूमाल हमेशा पास रखें।
  • तुलसी व मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
  • ढक्कन सहित मिट्टी का घड़ा नदी में प्रवाहित करें।
  • पूजा का स्थान परिवर्तित ना करें।


तुला राशि

  • जौं और पीली सरसों का दान दुर्गा मंदिर में करें।
  • समय समय पर दही, मक्खन और आलू गरीबों को दान में दें।
  • गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
  • गौ मूत्र का पान करें।
  • घर की कोई स्त्री नंगे पांव ना चले।
पीपल व कीकर का वृक्ष ना काटें

पीपल व कीकर का वृक्ष ना काटें

वृश्चिक राशि

  • किसी से मुफ्त का माल ना लें।
  • पीपल व कीकर का वृक्ष ना काटें।
  • मंगलवार का उपवास रखें।
  • तंदूर की रोटी गरीबों को खिलाएं।


धनु राशि

  • घर आए भिखारी को कुछ न कुछ अवश्य दें।
  • पीला रूमाल हमेशा अपने पास रखें।
  • चांदी के किसी बर्तन में हल्दी लगाकर तिजोरी में रखें।
  • पीपल में प्रतिदिन जल अर्पित करें।
  • झूठी गवाही ना दें।

मकर राशि

  • बंदरों की सेवा करें। गुड़ चने खिलाएं।
  • दूध में शकर डालकर बरगद के वृक्ष में डालें।
  • घर के किसी भी भाग में अंधेरा ना रखें।
  • बांसुरी में शक्कर भरकर किसी निर्जन स्थान पर दबाएं।
  • कोशिश करें कि हमेशा पूर्व मुखी मकान में ही निवास करें।

कुंभ राशि

  • चांदी का चौकोर टुकड़ा गले में पहनें।
  • रोटी पर सरसो का तेल लगाकर गाय को खिलाएं।
  • भैरव मंदिर में शराब चढ़ाएं।
  • केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
  • तेल और शराब का दान करें।

मीन राशि

  • मुर्गों को दाना खिलाएं।
  • पीपल के वृक्ष का पूजन नियमित करें।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रत्येक मंगलवार को करें।
  • मंदिर में वस्त्र दान करें।
  • बृहस्पतिवार को गरीबों को भोजन करवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+