सूर्यग्रहण 26 फरवरी 2017: जानिए कुछ रोचक तथ्य
अगर सूर्य ग्रहण पड़ रहा है तो गर्भवती महिलायें सूर्य के प्रकाश से बचने का पूरा प्रयास करें
लखनऊ। जब ग्राहक वस्तु द्वारा ग्राहय वस्तु का ग्रहण किया जाता है तो उसे ग्रहण कहते है। जिस का ग्रहण हो रहा हो या किया जा रहा हो, उसे ग्राहय या छाद्य कहा जाता है तथा जो ग्रहण करता है उसे ग्राहक या छादक कहते है। ज्योतिषशास्त्र में सामान्यतः दो ग्रहण माने गये है-सूर्यग्रहण और चन्द्रग्रहण।

दोनों ग्रहण में पांच अवयव होते है-
1-स्पर्श
2-सम्मेलनन
3-मध्यग्रहण
4-उन्मीलन
5-मोक्ष

18 वर्ष 18 दिन की समयावधि
भू-वैज्ञानिकों ने गणित से पता लगाया है कि 18 वर्ष 18 दिन की समयावधि में 41 सूर्य ग्रहण और 29 चन्द्र ग्रहण पड़ते है। एक वर्ष में 5 सूर्यग्रहण और 2 चन्द्रग्रहण तक ही हो सकते है। एक वर्ष में कम से कम 2 सूर्य ग्रहण तो होते ही है। शास्त्रों की मान्यता है राहु और केतु छाया ग्रह है। ये दोनों ही छाया की सन्ताने है। चन्द्र ग्रहण के समय मानसिक शक्ति क्षीण होती व कफ की प्रधानता बढ़ती है और सूर्य ग्रहण के दौरान अपच, नेत्र रोग, पित्त में वृद्धि होती है।

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान भोजन करना क्यों वर्जित है ?
ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान आकाश से आने वाली उर्जा नकारात्मक होती है एंव उस समय कीटाणुओं की बहुलता हो जाती है। सभी खाद्यय वस्तुओं व जल में स्क्षूम जीवाणु एकत्रित होकर भोजन व जल को दूषित कर देते है। जिस कारण ऋषियों ने जल वाले पात्रों में कुश डालने को कहा है। क्योंकि कुश से कटीणु नष्ट हो जाते है। ग्रहण के तुरन्त बाद स्नान करने का विधान है, क्योंकि आकाश से आने आने नकारात्मक उर्जा का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ती है। स्नान करने से उष्मा का प्रवाह बढ़ता है और नकारामक उर्जा नष्ट हो जाती है।

चार प्रहर पूर्व...
सूर्य ग्रहण में चार प्रहर पूर्व और चन्द्र ग्रहण में तीन प्रहर पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। वृद्ध बालक और रोगी एक प्रहर पूर्व तक भोजन कर सकते है। ग्रहण होने के पश्चात सूर्य या चन्द्र जिसका भी ग्रहण हो।

ग्रहण में क्या न करें-
ग्रहण के दिन पत्ते, लकड़ी, फूल नहीं तोड़ना चाहिए। बाल तथा वस्त्र नहीं निचोड़ने चाहिए व ब्रश भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय सोना, मल-मूत्र त्यागना, मैथुन आदि करना वर्जित है।

ग्रहण में क्या करें
ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमन्दों को कपड़े व दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। पूजा-पाठ व ध्यान करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं पर होता है विशेष असर-
दरअसल ग्रहण के दौरान आम जनमानस की अपेक्षा गर्भवती महिलाओं पर खास असर पड़ता है। गर्भ में पल रहा शिशु बहुत ही नाजुक और संवेदशील होता है, इसलिए शिशु पर नकारात्मक उर्जा का असर जल्दी पड़ता है। अगर सूर्य ग्रहण है तो सूर्य से नकारात्मक उर्जा पृथ्वी पर पड़ती है और यदि चन्द्र ग्रहण है तो चन्द्रमा से बुरी उर्जा पृथ्वी पर पड़ती है। अब सवाल यह उठता है कि गर्भवती महिलायें ग्रहण के दौरान आकाश से आने वाली नकारात्मक उर्जा से अपने गर्भ में पल रहे

शिशु को कैसे बचाये ?
वैसे तो विभिन्न प्रकार के उपाय बताये गये है किन्तु सबसे सार्थक और वैज्ञानिक उपाय यह है कि अगर सूर्य ग्रहण पड़ रहा है तो गर्भवती महिलायें सूर्य के प्रकाश से बचने का पूरा प्रयास करें और अगर चन्द्र ग्रहण पड़ रहा है तो रात्रि में चन्द्रमा की रोशनी में गर्भवती महिलायें कदापि न जायें।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications