Solar Eclipse 2019 : सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा गया, हर आम से लेकर खास व्यक्ति इस खगोलीय घटना का गवाह बना है, अन्य देशवासियों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण को देखा और इसकी तस्वीरें ट्वीट की हैं, इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाई है, इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित हुआ है, यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में हुआ है।

सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर' का नाम दिया

सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर' का नाम दिया

भारत में आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से ग्रहण लगा, साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर' का नाम दिया है, बता दें कि इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था।

वैदिक धर्म में ग्रहण काल का वक्त अच्छा नहीं माना जाता

वैसे तो सूर्यग्रहण एक भौगोलिक घटना है लेकिन हिंदू धर्म में इसे लेकर काफी मान्यताएं हैं,भारतीय वैदिक धर्म में ग्रहण काल का वक्त अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं होता है,जो इन्हें मानता हैं उन्हें ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ काम जरूर करने चाहिए।

ये काम जरूर करें

ये काम जरूर करें

  • आप स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें और अपने ईष्टदेव की पूजा करें।
  • अपने पितरों को याद करें दान करें।
  • गाय को अपने घर की बनी पहली रोटी अर्पण करें।
घर में अगर तुलसी हो तो ....

घर में अगर तुलसी हो तो ....

  • अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं।
  • अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
  • घर में अगर तुलसी हो तो पहले वहां दीपक जलाएं।
  • घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिसके सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाए।
  • ग्रहण के वक्त पहने कपड़ों को किसी गरीब को दान दे देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+