Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Snakes in Dream: क्या हो जब सपने में दिखाई दे जाए सांप

नई दिल्ली। सर्प और मानव का रिश्ता सृष्टि के प्रारंभ काल से रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों और पुराणों में सर्प से जुड़ी अनेक कथाएं प्रचलित हैं। सर्प को हिंदू शास्त्रों में पूजनीय माना गया है। यह भगवान शिव के गले का हार है और भगवान विष्णु की शैय्या है। एक ओर सर्प को जहां पूजनीय माना गया है वहीं दूसरी ओर इससे जुड़े कई मिथक और शुभ-अशुभ लक्ष्ण भी प्रचलित हैं। सर्प यदि साक्षात नजर आ जाए तो डर के मारे पसीने छूट जाते हैं। यहां तक कि सपने में भी अगर सांप दिख जाए तो व्यक्ति घबराकर उठ बैठता है।

आइए जानते हैं सर्प से जुड़े ऐसे ही कुछ लक्षण...

सपने में सांप दिखने के शुभ संकेत

सपने में सांप दिखने के शुभ संकेत

  • सपने में यदि आप किसी मंदिर में सांप देख लेते हैं या जाग्रत अवस्था में किसी मंदिर में सांप दिखाई दे जाए तो इसे शुभ माना जाता है। मंदिर में सांप दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी मनोकामनाएं निकट भविष्य में ही पूर्ण होने वाली है।
  • यदि आप सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखें तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई शुभ घटना होने वाली है। यह तरक्की का भी संकेत है। साथ ही अचानक लाभ या रुका हुआ धन वापस मिलने का संकेत भी माना जाता है।
  • सपने में यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह हुआ कि भगवान शिव का आशीर्वाद आने के साथ है और जिस कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से संघर्षरत हैं उसमें शीघ्र ही सफलता मिलने वाली है।
  • यह भी पढ़ें: अगर सपने में दिखे ऑफिस तो क्या मतलब है इसका......
सपने में श्वेत सर्प देखना अत्यंत शुभ

सपने में श्वेत सर्प देखना अत्यंत शुभ

  • यदि कोई निर्धन व्यक्ति सर्प को पेड़ पर से उतरते देखता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत है। यह प्रबल धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
  • यदि आप किसी विशेष कार्य के लिए जा रहे हैं और उस समय कोई सांप आपके दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ होता है। यह इस बात का संकेत करता है कि आप जिस काम के लिए निकल रहे हैं वह पूरा हो जाएगा।
  • सपने में श्वेत सर्प देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह धन का प्रतीक है।

सपने में सांप दिखने के अशुभ संकेत

सपने में सांप दिखने के अशुभ संकेत

  • सपने में मरा हुआ सांप देखना ठीक नहीं है। यह निकट भविष्य में किसी बड़े संकट का सूचक है। इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पांच सोमवार शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध अर्पित करें।
  • कोई धनवान व्यक्ति सपने में पेड़ पर से सांप को उतरते देखे तो यह उसके लिए बड़ी धनहानि का संकेत है। ऐसा सपना देखें तो आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होती है।
  • नाग-नागिन के जोड़े को प्रेम करते देखना अशुभ

    नाग-नागिन के जोड़े को प्रेम करते देखना अशुभ

    • किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलते समय यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट जाए तो सावधान रहने की आवश्यकता है। यह इस बात का संकेत है कि आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसके पूरा होने में संशय है। ऐसा हो तो वापस घर में आकर भगवान शिव से प्रार्थना करके निकलें।
    • सपने में नाग-नागिन के जोड़े को प्रेम करते देखना अशुभ सूचक है। यदि साक्षात नाग-नागिन प्रणय करते दिखें तो वहां से हट जाएं। यह बड़ी हानि की सूचना देता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+