Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए... कुछ संकेत जो धन लाभ की सूचना देते हैं

नई दिल्ली। अमीर बनने की चाहत प्रत्येक व्यक्ति की होती है। वे इसके लिए दिन-रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन सभी की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। कई लोग किस्मत और भाग्य के धनी होते हैं जिन्हें प्रचुर धन लाभ होता है। क्या आप जानते हैं स्वप्न में या जाग्रत अवस्था में ऐसे कई संकेत हमें मिलते रहते हैं जो बताते हैं कि धन लाभ होने वाला है। इन संकेतों को पहचानना आवश्यक है।

 सपने में मोती, मूंगा देखने से होता है ऐसा

सपने में मोती, मूंगा देखने से होता है ऐसा

- सपने में नेवले का दिखना शुभ होता है। इससे कुछ ही दिनों में गुप्त धन मिलता है।

- सपने में गर्दन में मोच आना प्रचुर धन संपत्ति प्राप्त होने का संकेत है।
- स्वप्न में यदि कुम्हार घड़ा बनाते हुए दिखाई दे तो उसे बहुत धन लाभ होता है।
- जो व्यक्ति सपने में मोती, मूंगा, आभूषण आदि देखता है उसके घर में स्थायी संपत्ति आने की संभावना प्रबल होती है।
- स्वप्न में खुद को कपड़े पहनते देखना शुभ होता है। यह धन लाभ का संकेत है।

स्वप्न में पैसा गिनते देखें तो क्या है मतलब

स्वप्न में पैसा गिनते देखें तो क्या है मतलब

- स्वप्न में पैसा गिनते देखें तो पैतृक संपत्ति मिलने का संकेत है।

- यदि स्वप्न में माचिस जलाते हुए कोई व्यक्ति दिखाई दे तो यह आकस्मिक धन लाभ देता है।
- सपने में स्वयं को फल-फूल के बीच बैठकर उन्हें खाते देखने से अचानक भूमि, जमीन की प्राप्ति होती है।
- यदि आपको सपने में दिखाई दे कि आप पर कोई कानूनी मुकदमा चलाया जा रहा है और आप निर्दोष छूट गए हैं तो आपको शीघ्र ही संपत्ति लाभ होता है।

जागते हुए दिखी ये चीजें तो होगा ऐसा

जागते हुए दिखी ये चीजें तो होगा ऐसा

- अगर आपके शरीर के दाहिने भाग में या सीधी हथेली में लगातार खुजली हो तो निकट भविष्य में धन लाभ होने वाला है।

- रुपए लेते या देते समय यदि पैसा आपके हाथ से छूट जाए तो यह भी धन लाभ का संकेत है।
- किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय सजा-संवरा किन्न्र दिखाई दे तो वह कार्य तो पूर्ण होता ही है, धन लाभ भी होता है।
- सुबह जब आप सोकर उठे और कोई भिखारी मांगने आ जाए तो उस दिन आपका उधार दिया हुआ पैसा लौट आएगा। उस भिखारी को कुछ वस्तु अवश्य दें।
- गुरुवार के दिन किसी कुंवारी कन्या को पीले कपड़े में देखना शुभ होता है। यह धन लाभ की ओर इशारा करता है।
- घर से बाहर निकलते समय कुत्ता मुंह में रोटी लेकर आता दिखाई दे तो यह बताता है कि आपके पास पैसा आने वाला है।

यह भी पढ़ें- जानिए रात को आने वाले अलग अलग सपनों का अर्थ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+