Shukra ka Gocher: शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि का हाल?
Shukra ka Gocher: लग्जरी लाइफ, सुख-सुपत्ति, प्रेम, दांपत्य सुख, आकर्षण का ग्रह शुक्र आज से गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर रहा है। शुक्र जब भी गुरु की राशि में जाता है यह रिश्तों के लिए तो शुभ नहीं होता है लेकिन धन-संपदा, संपत्ति सुख प्रदान अवश्य करता है।
रिश्तों के लिए भी सिर्फ उन्हीं के लिए खराब होता है जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों एक-दूसरे की राशि में स्थित होते हैं।

शुक्र 2 दिसंबर 2024 को राशि बदलकर मकर में जाएगा तब तक का 26 दिन का समय सभी राशि के जातकों को अपनी की कुंडली में गुरु-शुक्र की स्थिति के अनुसार शुभाशुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।
लोगों में वैचारिक मतभेद होते हैं
शुक्र के धनु राशि में प्रवेश का व्यापक प्रभाव सर्वत्र होता है। यह विशेषकर लोगों के एक-दूसरे से संबंधों को प्रभावित करता है। लोगों में वैचारिक मतभेद होते हैं। एक-दूसरे से अनबन बनी रहती है और एक-दूसरे के निर्णयों को काटने का प्रयास करते हैं। इस गोचर के दौरान लोगों को धन-संपदा, सुख वैभव प्राप्त होता है। अनेक माध्यमों से धन अर्जित करते हैं। जो लोग नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं उनके लिए यह समय ठीक रहता है।
कुंडली के अनुसार फल
गुरु और शुक्र दोनों जब एक-दूसरे की राशियों में होते हैं तो इसके अनेक विपरीत प्रभाव भी पड़ते हैं। यदि किसी जातक की जन्मकुंडली में भी ये दोनों ग्रह एक-दूसरे की कुंडली में हों तो द्वंद्व योग बनता है। इस कारण जातक की किसी भी व्यक्ति से कभी पटरी बैठती ही नहीं है। मतभेद बने ही रहते हैं।
राशियों पर प्रभाव( Efffects on zodiac signs)
- मेष : भाई-बहनों से विवाद होगा। संपत्ति को लेकर टकराव होगा। परिवार में आपके कार्यों को महत्व जरा कम ही मिलेगा।
- वृषभ : धन की तंगी महसूस होगी। ससुराल पक्ष से संबंध खराब होंगे। अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखना होगा।
- मिथुन : पति-पत्नी को एक-दूसरे की बातों को महत्व देना होगा वरना टकराव हो सकता है, विवादों में फंस सकते हैं।
- कर्क : इस समय आपके शत्रु अधिक परेशान करेंगे। धन आएगा। परिवार से मतभेद उभरेंगे। कार्यस्थल पर तनाव पैदा होगा।
- सिंह : प्रेम संबंधों में टकराव आ सकता है। धन की आवक अच्छी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
- कन्या : समस्त सुखों की प्राप्ति होगी, धन आएगा, दांपत्य जीवन में किसी तीसरे के कारण टकराव हो सकता है।
- तुला : यह समय संभलकर रहें। दांपत्य जीवन में टकराव होगा। शारीरिक कष्ट आएगा। बहनों से विवाद बढ़ सकता है।
- वृश्चिक : विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अपनी वाणी के कारण मुसीबत में फंस सकते हैं। धन को लेकर विवाद होगा।
- धनु : अनावश्यक कार्यों में समय और धन का अपव्यय होगा। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। रोग परेशान करेंगे।
- मकर : परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी से टकराव होगा। धन की तंगी महसूस हो सकती है।
- कुंभ : पैसा आएगा किंतु खर्च भी अधिक हो जाएगा। परिवार से टकराव हो सकता है। नए कामकाम प्रारंभ कर सकते हैं।
- मीन : प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। पैसा अधिक खर्च होगा। दांपत्य में टकराव हो सकता है।
क्या उपाय करें
शुक्र के धनु में गोचर के दौरान 26 दिन सभी राशियों के जातक नित्य केसर का तिलक अपने मस्तक और जीभ पर करें। शिवजी को हर दिन मिश्री का भोग लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications