Shravan 2108: अगर मनचाहा साथी चाहते हैं तो कीजिए सावन में उपवास
नई दिल्ली। इस साल सावन महीने की शुरुआत 28 जुलाई से हो रही है। इस दिन शनिवार है तो इस लिहाज से 30 तारीख को सावन महीने का पहला सोमवार आएगा, इस बार सावन में पूरे 5 सोमवार पड़ रहे हैं, ऐसा संयोग कम ही देखने को मिलता है।

सावन को प्यार का महीना कहते हैं...
इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, इस महीने में उपवास रखने से ही माता पार्वती को मनचाहे भगवान शिव वर के रूप में प्राप्त हुए थे इसलिए अगर आप वाकई में किसी से प्रेम करते हैं या करती हैं तो इस सावन महीने में सोमवार को व्रत कीजिये यकीन मानिए आपका प्यार हमेशा के लिए आपका हो जायेगा।

ऊं नम: शिवाय का जाप कीजिए
- शिवलिंग का रोज ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए अभिषेक करें।
- इस तरह से अभिषेक करते समय कहें हे शिव मेरे घर को हर तरह के वास्तु दोष से मुक्त करें।
- सावन के महीने मे जितनी बार हो सके शिवलिंग का अभिषेक करें।
- सावन के सोमवार को उपवास कीजिये और फलाहार खायें।
- भगवान शिव को आप कच्चे दूध से नहलाएं।
Recommended Video

Sawan: Shiv Pooja Vidhi | जानें शिव पूजन की सही विधि | Boldsky













Click it and Unblock the Notifications