Shani Vakri 2023: 141 दिनों के लिए शनि वक्री, संभलकर रहें सभी राशि के जातक
Shani Vakri 2023: कुंभ राशि में चल रहे शनि आज से 141 दिनों के लिए वक्री हो रहे हैं। शनि 4 नवंबर 2023 को मार्गी होंगे। इन 141 दिनों में सभी राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। सभी पर विपरीत प्रभाव होगा। खासतौर पर शनि की साढ़ेसाती और लघु ढैया वालों को अत्यंत सावधानी रखनी होगी। उन्हें नियम विरूद्ध कोई काम नहीं करना है। अपने कर्म ठीक रखना होंगे।

वर्तमान में शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया, कुंभ पर दूसरा ढैया और मीन राशि पर पहला ढैया चल रहा है। इसी प्रकार चौथी और आठवीं राशि कर्क और वृश्चिक पर लघु ढैया चल रहा है। इन पांचों राशियों के जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी। इनके कार्य बुरी तरह अटकेंगे। कर्म के अनुसार कोर्ट-कचहरी, पुलिस के मामलों में उलझ सकते हैं। आर्थिक संकट आएगा। आय से अधिक धन खर्च होगा। शारीरिक रोग परेशान करेंगे।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : सतर्क रहें। आजीविका के साधन छूट सकते हैं, बदलने पड़ सकते हैं। भटकाव, दौड़भाग अधिक करनी पड़ेगी।
- वृषभ : दशम में वक्री हो रहे शनि कार्य से विचलित करेंगे। आर्थिक तंगी आएगी, नौकरी छूट सकती है। सतर्क रहें।
- मिथुन : भाग्य विपरीत हो सकता है। काम अटकेंगे। उन्नति रूक सकती है। आर्थिक परेशानी, रोग परेशान करेंगे।
- कर्क : रोग परेशान करेंगे, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। बार-बार दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
- सिंह : दांपत्य जीवन में टकराव, पारिवारिक विवाद, साझेदारी के कार्यों में हानि, अविश्वास बढ़ेगा। रोग परेशान करेंगे।
- कन्या : शत्रु और रोग दोनों ही परेशानी में डालेंगे। धन की आवश्कता पड़ेगी। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।
- तुला : संतान को कष्ट होगा, शिक्षा में रूकावट आ सकती है, प्रेम संबंध टूट सकते हैं। विदेश यात्राएं अटक सकती हैं।
- वृश्चिक : सुख प्रभावित होंगे। माता को कष्ट, धन हानि, नौकरी में बदलाव हो सकता है। भटकाव, भागदौड़ अधिक रहेगी।
- धनु : भाई-बहनों से मतभेद, विवाद, दांपत्य पर संकट, शारीरिक कमजोरी, आत्मविश्वास की कमी, भटकाव रहेगा।
- मकर : धन और वाणी दोनों के कारण मुश्किल में पड़ेंगे। अवसर हाथ से छूट जाएंगे। लोग दुश्मन बन जाएंगे। नेत्र रोग आएगा।
- कुंभ : शारीरिक परेशानी, परिवार पर संकट, दांपत्य जीवन मुश्किल में आ सकता है। दौड़भाग अधिक करनी पड़ेगी।
- मीन : धन खर्च की अधिकता रहेगी। पैसों की बचत नहीं होगी। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। दांपत्य में टकराव हो सकता है।
संकट से बचने के लिए क्या करें
- शनि का वक्री होना सभी राशि के जातकों के लिए कोई न कोई परेशानी जरूर पैदा करेगा। इसलिए इस गोचर के दौरान अपने कर्म ठीक रखें।
- गरीबों, निशक्तों, असहायों की सहायता करें, उन्हें कष्ट न दें।
- किसी मजबूर का धन न हड़पें।
- लोगों की सहायता करें। रोगियों के लिए दवाई इलाज का प्रबंध करें।
- जिन्होंने कभी न कभी जीवन में आपके बुरे वक्त में आपकी सहायता की है उनसे जुड़े रहें, उनकी सहायता करें, उन्हें अकेला न छोड़ें।
- अपना व्यवहार मधुर रखें, वाणी में कटुता न आने दें। कठिन परिस्थितियों में धैर्य न खोएं।
- हनुमानजी की सेवा करें। शनिदेव के नित्य दर्शन करें।












Click it and Unblock the Notifications