Shani Sade Sati 2025: इन चार राशियों पर रहेगी शनि की नजर, रहें संभलकर वरना होंगे घातक परिणाम

Shani Sade Sati 2025 ( शनि करेगा परेशान): ग्रहों में न्यायाधिपति कहलाने वाला शनि मनुष्य को रंक से राजा और राजा से रंक बनाने की ताकत रखता है। शनि अनावश्यक किसी को प्रताड़ित नहीं करता, बल्कि जिनके कर्म खराब होते हैं उन्हें वह कर्मों के अनुसार दंड देते हैं और लोग समझते हैं कि शनि उनके लिए खराब है।

शनि जिस राशि में होता है उससे दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती होती है और शनि जिस राशि में होते हैं उससे उल्टा गिनने पर चौथी और आ ठवीं राशि पर लघु ढैया चलता है।

Shani Sade Sati 2025

साल 2024 में शनि कुंभ राशि में स्थित रहा। इसलिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर लघु ढैया रहा। शनि का गोचर कुंभ राशि में 29 मार्च 2025 तक रहेगा 29 मार्च से शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा, इसलिए साढ़ेसाती और लघु ढैया की राशियां भी बदल जाएंगी।

मार्च में मकर राशि साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी

29 मार्च 2025 से शनि के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही मकर राशि साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी। कुंभ पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया और मीन पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया रहेगा। इसके साथ ही मेष राशि पर प्रथम ढैया के साथ साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी। शनि के मीन राशि में रहने पर सिंह और धनु राशि पर लघु ढैया प्रारंभ हो जाएगा। शनि एक राशि पर ढाई वर्ष रहता है इसलिए शनि का अगला राशि परिवर्तन 3 जून 2027 को होगा, तब शनि मेष राशि में प्रवेश करेगा।

शनि का राशि परिवर्तन

  • 29 मार्च 2025 से मीन राशि में
  • 3 जून 2027 से मेष राशि में

शनि वक्री

  • 13 जुलाई 2025 से
  • 28 नवंबर 2025 तक
  • अवधि 138 दिन

शनि अस्त

  • 28 फरवरी 2025 से
  • 6 अप्रैल 2025 तक
  • अवधि 37 दिन

29 मार्च 2025 तक साढ़ेसाती और लघु ढैया

  • मकर : अंतिम ढैया
  • कुंभ : दूसरा ढैया
  • मीन : पहला ढैया
  • कर्क और वृश्चिक पर लघु ढैया

29 मार्च 2025 से साढ़ेसाती और लघु ढैया

  • कुंभ : अंतिम ढैया
  • मीन : दूसरा ढैया
  • मेष : पहला ढैया
  • सिंह और धनु पर लघु ढैया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+