Shani Mangal Yuti: शनि करेगा मंगल में प्रवेश, क्या कुछ अशुभ होने वाला है?
Shani Mangal Yuti: 27 नक्षत्रों में पुष्य को सबसे शुभ नक्षत्र माना गया है और इसके ग्रह स्वामी शनिदेव हैं। यह पुष्य नक्षत्र जब शुभ ग्रहों के साथ युति करता है तो शुभ फलदायी हो जाता है लेकिन जब यह आक्रामक ग्रहों के साथ युति करता है तो अशुभ फलदायी हो जाता है।
शनि के इसी नक्षत्र पुष्य में 12 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर मंगल प्रवेश करने जा रहा है।मंगल क्रोध और शौर्य का प्रतीक है, जबकि शनि का स्वभाव मंद और ठंडा है। इसलिए जब शनि के नक्षत्र पुष्य में मंगल प्रवेश करेगा तो उथल पुथल मच सकती है।

सभी राशियों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी परीक्षा देनी पड़ेगी, वहीं कुछ राशियों को इसका लाभ भी होने वाला है। वर्तमान में मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर कर रहा है तो विपरीत प्रभावों में वृद्धि भी हो सकती है।
बारह राशियों पर प्रभाव (Shani Mangal Yuti)
- मेष : करियर में चुनौतियां आएंगी। बदलाव का फैसला संभलकर लें। दूसरों पर अपनी बात न थोपें। क्रोध में वृद्धि होगी।
- वृषभ : काम धीमी गति से होंगे। धन का निवेश संभलकर करें। भूमि, संपत्ति न खरीदें। प्रेम संबंधों में नीरसता आएगी।
- मिथुन : शासकीय कार्यों में बाधा आएगी। मन विचलित रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
- कर्क : मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आर्थिक कष्ट रहेगा।
- सिंह : वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। विपरीतलिंगी व्यक्ति से विवाद होगा। यात्राओं में सावधानी रखनी होगी।
क्रोध में आकर अपने ही काम बिगाड़ लें
- कन्या : धन की बचत नहीं होगी, क्रोध में आकर अपने ही काम बिगाड़ लेंगे। हड्डियों से जुड़े रोग आएंगे।
- तुला : प्रेम और वैवाहिक जीवन कलहपूर्ण रहेगा। धन का बड़ा निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- वृश्चिक : भूमि, संपत्ति के काम सावधानीपूर्वक करें। बिना सोचे-समझे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर न करें। सेहत बिगड़ेगी।
- धनु : धैर्य की कड़ी परीक्षा होगी। परिस्थितियां विपरीत होंगी इसलिए संयम रखें। किसी को अपशब्द न करें।
- मकर : जीवनसाथी से विवाद होगा। मानसिक तनाव होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- कुंभ : यात्राओं में सावधानी रखें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सतर्कतापूर्वक करें। मित्रों से विवाद हो सकता है।
- मीन : धैर्य और संयम रखें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। परिवार के विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाएं।
क्या करें (Shani Mangal Yuti)
मंगल लगभग एक महीना एक नक्षत्र पर भ्रमण करता है। मंगल 12 अप्रैल से 12 मई तक पुष्य नक्षत्र में रहेगा। इस दौरान सभी राशि के जातकों को लाल चंदन की माला अपने गले में पहनकर रखनी होगी। ऊं अं अंगारकाय नम: मंत्र की एक माला जाप नित्य लाल मूंगे या लाल चंदन की माला से करना है। शिवजी को लाल मसूर की दाल चढ़ाने से मंगल की शांति होगी।












Click it and Unblock the Notifications