Shani ka Udai: 35 दिन बाद शनि हो रहे हैं उदय, कुछ राशियों की बढ़ेगी मुसीबत इसलिए रहें सावधान
Shani ka udai ( शनि का उदय): ग्रहों के न्याधिपति कहलाने वाले शनि 17 मार्च को प्रात: 8 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं। शनि इसी राशि में इस साल 12 फरवरी को अस्त हुए थे। अब 35 दिन अस्त रहने के बाद शनिदेव उदय हो रहे हैं।

शनि के उदय होने का अलग-अलग राशियों पर भिन्न भिन्न प्रभाव होगा। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ फलदायी है उनके शुभ फल में वृद्धि होगी जबकि जिनके लिए शनि खराब हैं उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। शनिदेव करियर में अच्छी उन्नति देते हैं, धन, वाहन सुख प्रदान करते हैं और जातक को उसके शुभाशुभ कर्मों के अनुसार फल देते हैं।
राशियों पर प्रभाव
मेष : मेष राशि के 11वें भाव में शनि का उदय होना शुभ फलदायी रहेगा। आपके करियर को गति मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल जाएगा। धन की आवक अच्छी होगी और मेहनत के अनुसार पूर्ण फल प्राप्त होगा। इस दौरान नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा।
वृषभ : दशम भाव में शनि का उदय होना शुभ रहेगा। आपको नए कार्यक्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन लाभ होगा। पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। संबंधों का टकराव समाप्त होगा। नए काम मिलेंगे।
मिथुन : नवम भाव में शनि का उदय होना आपके भाग्य को मजबूत बनाएगा। आपके लिए शनि अष्टम और नवम भाव के स्वामी है अत: इनसे जुड़े शुभ फल मिलेंगे। धन का संकट दूर होगा। दौड़भाग थमेगी, पैसा आएगा और उसका उपभोग सुखों में करेंगे।
कर्क : आपके लिए अष्टम भाव में शनि उदय हो रहे हैं। मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है। संकट पैदा होंगे और पारिवारिक और बाहरी जीवन में विरोधों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्यगत परेशानियां आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।
सिंह : आपके सप्तम में शनि का उदय होना मिलाजुला फल प्रदान करेगा। यदि आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहना होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन आएगा। आजीविका की चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद होगा।
कन्या : छठे भाव में शनि के उदय होने से आपके शत्रुओं के सक्रिय होने की संभावना है अत: सतर्क रहना होगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। पैसों के मामले में सोच समझकर निवेश करें। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा।
तुला : पंचम में शनि का उदय होना कई मायनों में लाभ प्रदान करेगा। आपकी मेहनत का शुभ फल मिलेगा। कार्य प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। हालांकि आपका स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है और प्रेम संबंधों में टकराव आ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृश्चिक : चतुर्थ में शनि के उदय होने से लाभ होगा। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ है उनकी संपत्ति में वृद्धि होने वाली है किंतु जिनकी कुंडली में शनि खराब है उनकी परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। निवेश में सावधानी रखें।
धनु : आपके साहस में वृद्धि होगी और ऐसे काम भी कर पाएंगे जो अब किसी और के बस के नहीं हैं। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसा आएगा और उसका सही जगह निवेश भी करेंगे। नौकरी और व्यापार में उचित लाभ प्राप्त होगा।
मकर : द्वितीय भाव में शनि के एक्टिव होने से आपके संबंधों पर असर पड़ेगा। परिवार पर ध्यान देना होगा वरना संबंध खराब होंगे। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें वरना वो दूर हो जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आएगा और खर्च भी होने लगेगा।
कुंभ : इसी राशि में शनि उदय हो रहे हैं इसलिए आपको विशेष लाभ प्राप्त होंगे। आपके काम तेजी से होने लगेंगे। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। नौकरी और बिजनेस में उचित लाभ के अवसर आएंगे।
मीन : आपके लिए द्वादश में शनि का उदय होना शुभ फलदायी रहेगा। यहां आपको कर्ज मुक्ति की संभावना है। नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी में नए ऑफर आ सकते हैं।
क्या उपाय करें
जिन जातकों के लिए शनि का उदय होना ठीक नहीं है वे लोग हर दिन शनि चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन तिल और तेल का दान करें।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications