Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2020 (Scorpio Love Horoscope): प्यार साबित करने के लिए करना होगी मेहनत

वृश्चिक राशि वालों, अपनी लव लाइफ में एक नई ताजगी महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए। नया साल आपके लिए प्यार का एक ऐसी झोंका लाने वाला है, जिसकी खुशबू आपको उमंग से भर देगी। साल की शुरूआत में ही आप अपने साथी को पूरी तरह आप पर फिदा पाएंगे। उन पर आपका ऐसा जादू चलने वाला है कि उन्हें आपकी हर बात सच्ची और भली लगने वाली है। इस साल आपकी लव मैरिज होने की पूरी संभावना बन रही है।

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2020 (Scorpio Love Horoscope): प्यार साबित करने के लिए करना होगी मेहनत

अपनी लव लाइफ शुरू होने का रास्ता देख रहे युवाओं के जीवन में बहार आने वाली है। आप जिन्हें प्रपोज करने की हिम्मत जुटा रहे हैं, फटाफट कर दीजिए क्योंकि आपके लव वन खुद भी आपकी लाइफ में आने के लिए बेताब हैं। हालांकि आपके सितारे आपको लव टेस्ट देने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपके लव वन मन से तो आपके साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन आपको थोड़ा सा सताना भी चाहते हैं। ऐसे में अपने प्यार को साबित करने के लिए आपको कुछ खास करना पड़ सकता है।

प्यार का एक नया रोमांच सामने आएगा

कपल्स के लिए नया साल बेहतरीन रहने वाला है। आपकी लाइफ में प्यार का एक नया रोमांच सामने आएगा और आप प्यार को एक नए ही एंगल से जानेंगे। आपके साथी के साथ आपकी समझ का शानदार तालमेल रहने वाला है और आपकी बॉन्डिंग वक्त के साथ और मजबूत होने वाली है।

जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है

वृश्चिक राशि वालों को मई के मध्य में भावनात्मक रूप से मजबूत होने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि कुंडली में शनि और बृहस्पति का साथ आपके जीवन में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है। इसके अलावा सितंबर में आपकी कुंडली में राहू के आने से जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। इस समय आप अपने पार्टनर की सेहत को लेकर भी टेंशन में आ सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+