सोमवार और नागपंचमी का संयोग, अनेक दोषों से मिलेगी मुक्ति

sawan ka somwar and Nag Panchami : श्रावण शुक्ल पंचमी सोमवार के शुभ संयोग में नागपंचमी आई है। आज के दिन चित्रा नक्षत्र और शुभ नामक योग बन रहा है। इन योग-संयोगों में शिव और नाग पूजा विशेष सफलतादायक रहने वाली है। नागपंचमी के दिन शिवजी का अभिषेक करने से नाग दोष, विष दोष, कालसर्प दोष और ग्रहण दोष जैसे अनेक दोषों से मुक्ति मिलेगी। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी का अभिषेक करने से संकटों, रोगों और शत्रुओं का नाश होगा।

sawan ka somwar

आइए जानते हैं इस दिन कुछ विशेष उपायों के बारे में...

  • सोमवार को आ रही नागपंचमी के दिन भगवान शिव का अभिषेक महामृत्युंजय मंत्र की 11 माला जाप करते हुए करें। इससे शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • इस दिन नागदेवता का पूजन कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाने से आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा होती है।
  • यदि आपकी कुंडली में नाग दोष बना हुआ है तो नागपंचमी के दिन किसी ऐसे शिवलिंग पर जहां सर्प नहीं लगा हुआ हो वहां पंचधातु का सर्प बनवाकर लगवाएं और उसकी पूजा करें। नाग दोष से शांति मिलेगी।
  • यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दिन विद्वान आचार्य से कालसर्प दोष शांति पूजा करवाएं। चांदी के नाग शिवमंदिर में दान करें।
  • यदि आपकी कुंडली शनि चंद्र से बनने वाला विष योग है तो यह जीवन के लिए भारी संकट हो सकता है। इसलिए इस दोष की शांति के लिए नागपंचमी के दिन महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी का अभिषेक करें।
  • शनि की साढ़ेसाती के कारण भी जीवन कष्टमय हो जाता है। इसलिए सोमवार को आ रही इस नागपंचमी के दिन शिवजी को काले तिल दूध में डालकर अर्पित करें। बेल पत्र और धतूरे से पूजन करें। शीघ्र लाभ होगा।
  • आकस्मिक रूप से आने वाले संकटों से रक्षा के लिए नागपंचमी के दिन नाग पूजा करें और नवग्रह स्तोत्र के पाठ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+