Saturn Horoscope 2020: कन्या राशि की होगी बल्ले-बल्ले
सूर्य पंचायत में न्यायाधीश के पद पर सुशोभित शनिदेव माघ मास की मौनी अमावस्या 24 जनवरी 2020 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग और मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में सुबह 10 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव इस राशि में ढाई साल यानी 29 अप्रैल 2022 तक भ्रमण करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से तीन राशियों पर साढ़ेसाती की स्थिति बदलेगी, वहीं दो राशियों पर लघुकल्याणी ढैया में भी परिवर्तन आएगा।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं गोचर में चंद्र राशि से शनि की चौथी और आठवीं स्थिति वाली राशियों पर लघुकल्याणी ढैया लगता है। 24 जनवरी को शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि पर से साढ़ेसाती उतर आएगी। वहीं धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चांदी के पाए से पैर पर प्रारंभ होगा। मकर राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया स्वर्ण के पाए से हृदय पर प्रारंभ होगा और कुंभ राशि पर लोहे के पाए के साथ साढ़ेसाती का पहला ढैया मस्तक पर से प्रारंभ होगा। इनके अलावा वृषभ और कन्या राशि पर से लघुकल्याणी समाप्त हो जाएगा तथा मिथुन और तुला राशि पर लोहे के पाए के साथ लघु कल्याणी ढैया प्रारंभ हो जाएगा।
शनि का कन्या पर प्रभाव
इस राशि पर से शनि का लघुकल्याणी ढैया समाप्त हो जाने के कारण राहत महसूस करेंगे। घर-परिवार, व्यवसाय, कार्यस्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पाने में इस साल मदद मिलेगी। अविवाहितों के विवाह के योग, संतान सुख, प्रेम प्रसंग प्राप्त होंगे। धन लाभ और संचय के लाभ बनेंगे, लेकिन शेयर मार्केट आदि में निवेश का जोखिम ना उठाएं, हानि हो सकती है। इस वर्ष आपकी सेहत में सुधार रहेगा। रोग मुक्ति होने से बीमारियों पर हो रहे खर्च में भी कटौती होगी। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव के भी योग ठीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications