Saturn Horoscope 2020: धनु को अनेक साधनों से धन लाभ होगा
सूर्य पंचायत में न्यायाधीश के पद पर सुशोभित शनिदेव माघ मास की मौनी अमावस्या 24 जनवरी 2020 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग और मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में सुबह 10 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव इस राशि में ढाई साल यानी 29 अप्रैल 2022 तक भ्रमण करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से तीन राशियों पर साढ़ेसाती की स्थिति बदलेगी, वहीं दो राशियों पर लघुकल्याणी ढैया में भी परिवर्तन आएगा।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं गोचर में चंद्र राशि से शनि की चौथी और आठवीं स्थिति वाली राशियों पर लघुकल्याणी ढैया लगता है। 24 जनवरी को शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि पर से साढ़ेसाती उतर आएगी। वहीं धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चांदी के पाए से पैर पर प्रारंभ होगा। मकर राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया स्वर्ण के पाए से हृदय पर प्रारंभ होगा और कुंभ राशि पर लोहे के पाए के साथ साढ़ेसाती का पहला ढैया मस्तक पर से प्रारंभ होगा। इनके अलावा वृषभ और कन्या राशि पर से लघुकल्याणी समाप्त हो जाएगा तथा मिथुन और तुला राशि पर लोहे के पाए के साथ लघु कल्याणी ढैया प्रारंभ हो जाएगा।
शनि का धनु पर प्रभाव
धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया रहेगा। उतरती साढ़ेसाती अनेक प्रकार के लाभ प्रदान करेंगी। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी, अनेक साधनों से धन लाभ होगा। परिश्रम के अनुसार निश्चित रूप से फल प्राप्त होगा। राजकीय कार्यों में सफलता, परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। यदि जन्मकालीन शनि निर्बल होगा तो परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। किसी प्रियजन का वियोग हो सकता है। कार्य-व्यवसाय में हानि की आशंका। अविवाहितों का विवाह इस साल भी टल सकता है। जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है, उन्हें तलाशने के लिए कठिन प्रयास करना होंगे। सेहत का ध्यान रखें।












Click it and Unblock the Notifications