Saturn Horoscope 2021: मिथुन के लोग पैसा-स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
Saturn Horoscope 2021 : नव ग्रहों में न्यायाधीश की पदवी पर सुशोभित और दुखों के कारक शनि देव 2021 में साल भर मकर राशि में गोचर करेंगे, जो उनकी खुद की राशि है। शनि ने 20 नवंबर, 2020 को मकर में प्रवेश किया था, जिसमें वह 29 अप्रैल, 2022 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि शनि इस साल नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। वर्ष की शुरुआत में 21 जनवरी तक शनि उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सूर्य का नक्षत्र है और उसके बाद लगभग 11 महीने श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा का नक्षत्र है।
142 दिन वक्री रहेंगे शनि देव
इस साल की खास बात यह है कि शनि वर्ष में लगभग पांच महीने यानी 142 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे। शनि 11 मई की सुबह वक्री होंगे और इसके बाद 29 सितंबर की सुबह फिर से मार्गी हो जाएंगे। वहीं धनु, मकर और कुम्भ राशि पर साल भर शनि की साढ़े साती का असर भी बना रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं, उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं गोचर में चंद्र राशि से शनि की चौथी और आठवीं स्थिति वाली राशियों पर लघुकल्याणी ढैया लगती है।
शनि का मिथुन राशि पर प्रभाव
वर्ष 2021 में मिथुन राशि के लिए शनि अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिसे शुभ नहीं कहा जा सकता। व्यवसाय या नौकरी में बाधाएं बनी रहेंगी, कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास नाकाम हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है। साल भर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। इस राशि के जातकों के लिए लाभ में कमी के भी संकेत हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण में रखना चाहिए। इस राशि के जातकों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इन्हें अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए।
-
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान













Click it and Unblock the Notifications