Saturn Horoscope 2020 : कुंभ वाले रहें सावधान

सूर्य पंचायत में न्यायाधीश के पद पर सुशोभित शनिदेव माघ मास की मौनी अमावस्या 24 जनवरी 2020 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग और मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में सुबह 10 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव इस राशि में ढाई साल यानी 29 अप्रैल 2022 तक भ्रमण करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से तीन राशियों पर साढ़ेसाती की स्थिति बदलेगी, वहीं दो राशियों पर लघुकल्याणी ढैया में भी परिवर्तन आएगा।

Saturn Horoscope 2020 : कुंभ वाले रहें सावधान

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं गोचर में चंद्र राशि से शनि की चौथी और आठवीं स्थिति वाली राशियों पर लघुकल्याणी ढैया लगता है। 24 जनवरी को शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि पर से साढ़ेसाती उतर आएगी। वहीं धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चांदी के पाए से पैर पर प्रारंभ होगा। मकर राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया स्वर्ण के पाए से हृदय पर प्रारंभ होगा और कुंभ राशि पर लोहे के पाए के साथ साढ़ेसाती का पहला ढैया मस्तक पर से प्रारंभ होगा। इनके अलावा वृषभ और कन्या राशि पर से लघुकल्याणी समाप्त हो जाएगा तथा मिथुन और तुला राशि पर लोहे के पाए के साथ लघु कल्याणी ढैया प्रारंभ हो जाएगा।

शनि का कुंभ पर प्रभाव

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम ढैया मस्तक पर प्रारंभ हो रहा है। यह समय बहुत सावधानी और धैर्य से काटना होगा। परिस्थिति कितनी भी विकट क्यों ना हो जाए, आपको संयम और धैर्य से काम लेना है। अपने व्यवहार में किसी प्रकार का असंतुलन ना आने दें। स्वास्थ्य में बुरी तरह गिरावट आ सकती है। धन हानि, व्यापार-व्यवसाय में हानि, असफलता हाथ लगेगी। इस दौरान आपको दौड़धूप, कार्य की अधिक रहेगी और उसके अनुसार रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। इस राशि वालों के जीवनसाथी और पुत्र के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। परिजनों से मतभेद, गृहकलह होगी। कर्ज लेने की नौबत भी आएगी।

यह पढ़ें: प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+