शनि 18 सितंबर से हो रहे हैं मार्गी, जानिए किन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

नई दिल्ली। शनि की वक्र दृष्टि से परेशान जातकों के लिए राहतभरा समय आ रहा है। 18 सितंबर 2019, बुधवार को सुबह 11.48 बजे से शनिदेव मार्गी हो रहे हैं। शनिदेव 30 अप्रैल को वक्री हुए थे। कुल 142 दिन के अपने वक्रत्वकाल में शनि ने लगभग सभी राशि वाले जातकों को प्रभावित किया। इस दौरान कार्यों में अड़चन, आर्थिक संकट, रोग, पारिवारिक जीवन में समस्याएं, दांपत्य सुख में कमी जैसी अनेक परेशानियों से लोगों का सामना हुआ, लेकिन अब 18 सितंबर से शनि के धनु राशि में मार्गी होने से सभी राशि वालों को राहत महसूस होगी। शनि के मार्गी होने से जीवन की बाधाएं समाप्त होंगी, धन आगमन के बंद रास्ते खुलेंगे और प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

आइए जानते हैं, किस राशि पर शनि के मार्गी होने का क्या असर होगा। यह भविष्य कथन चंद्र राशि के अनुसार दिया जा रहा है...

धन-भंडार में वृद्धि होगी

धन-भंडार में वृद्धि होगी

  • मेष : मेष राशि के जातकों के लिए शनि नवम भाव में मार्गी होंगे। नवम भाव भाग्य भाव कहलाता है, इसलिए मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। कारोबारियों को लाभ, बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप अपने समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शत्रु बाधा दूर होगी। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। भूमि-भवन, कृषि संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।
  • वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि अष्टम भाव में मार्गी होगा। आर्थिक रूप से तो इनके लिए यह समय उत्तम रहेगा, लेकिन शारीरिक रूप से थोड़ी सी परेशानी आ सकती है। खासकर मस्तिष्क में चोट लगने की आशंका है। अष्टम भाव में शनि का मार्गी होना दूरस्थ देशों की यात्राओं के योग बनाएगा। आपके धन भंडार में वृद्धि होगी, अटका हुआ धन लौट आएगा। कामकाजी लोगों को मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। मानसिक परेशानियों में काफी हद तक राहत महसूस करें।
  • मिथुन : मिथुन राशि के लिए सप्तम स्थान में शनि का मार्गी होना कई मायनों में शुभ साबित होगा। इसके प्रभाव से इनके दांपत्य जीवन, प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव खत्म होगा। जो लोग साझेदारी में कोई बिजनेस कर रहे हैं, उसमें उन्हें लाभ की स्थिति बनेगी। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपके साथ किसी प्रकार का अन्याय हुआ है तो शनि के मार्गी होते ही आपको न्याय मिलेगा और दोषियों को सजा मिलेगी। आपके लिए यह समय किसी बड़ी परेशानी का हल लेकर आएगा।
  • कर्क : कर्क राशि के लिए मार्गी शनि अच्छी खबर लेकर आएगा। इस राशि के लिए शनि छठे भाव में मार्गी होगा, इसलिए जो लोग अब तक बीमारियों और शत्रु से परेशान थे उन्हें इससे राहत मिलेगी। उनके रोग दूर होने से बीमारियों पर हो रहा खर्च भी कम होगा और शत्रुओं का भी नाश होगा। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों से मिल रही चुनौती कम होगी। यह समय आर्थिक लाभ लेकर आएगा। नया वाहन खरीदने का योग बनेगा। नया भवन बनवाने की योजना पर काम करेंगे। चंद्र की राशि के लिए शनि का मार्गी होना मानसिक रूप से स्थिरता प्रदान करेगा।
अविवाहितों के विवाह का मार्ग खुलेगा...

अविवाहितों के विवाह का मार्ग खुलेगा...

  • सिंह : शनि सिंह राशि के लिए पंचम भाव में मार्गी होगा। यह संतान का स्थान है, इसलिए संतान की चाह रखने वाले दंपतियों का यह सपना पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होगा। संतान को कोई सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह वक्त अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर (पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका) के साथ एक रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए अच्छे अवसर आ रहे हैं। विद्यार्थियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम आ रहा है। पैसों की सेविंग होगी।
  • कन्या : कन्या राशि के लिए सुख स्थान यानी चौथे भाव में शनि का मार्गी होना भाग्य को खोलने जैसा होगा। जिन सुखों की कामना थी, वे प्राप्त हो जाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन का आगमन शानदार तरीके से होने वाला है। इससे भविष्य के लिए पैसों की बचत कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। अपनी चतुर वाणी और संयमित व्यवहार के कारण शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। कमर दर्द, पेट दर्द, सिर दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
  • तुला : इस राशि वालों के लिए तृतीय स्थान में मार्गी हो रहे शनिदेव विभिन्न् क्षेत्रों में लाभ देंगे। बिजनेस, नौकरी में लाभ-तरक्की मिलेगी। अविवाहितों के विवाह का मार्ग खुलेगा। भाई-बंधुओं से संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा होगा। नवदंपतियों के जीवन में संतान प्राप्ति से बहार आने वाली है। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। कोई ऐसा काम पूर्ण होगा, जिसे आप पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। बस अपने साथी से किसी प्रकार का छल-कपट या धोखाधड़ी ना करें।
  • वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव यानी धन स्थान में शनि का मार्गी होना लाभप्रद रहेगा। इनके लिए धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। आय के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे। पुराने बिजनेस, जॉब में तरक्की होगी। इस राशि वालों को भूमि, संपत्ति के कार्यों से धन लाभ होगा। शेयर मार्केट, रियल एस्टेट के कार्यों से धन लाभ। स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक तो नहीं होगा, लेकिन पहले से ज्यादा सुधार आएगा। वाहन-मशीनरी के कार्यों से जुड़े लोगों को बिजनेस में नए अनुबंध प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा।
खर्चों में कमी आएगी

खर्चों में कमी आएगी

  • धनु : धनु राशि में शनि का मार्गी होना इस राशि वालों के जीवन स्तर में जबर्दस्त तरीके से सुधार लाएगा। चूंकि यह राशि बृहस्पति की है, इसलिए इन लोगों की धर्म में आस्था बढ़ेगी। संयमित और संतुलित व्यवहार और वाणी से हर किसी को अपने वश में कर लेंगे। पुराने दौर से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। खासकर सेहत को लेकर निश्चिंत हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्राप्त होंगे। प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की के योग हैं।
  • मकर : मकर राशि के लिए शनिदेव द्वादश स्थान में मार्गी होंगे। यह शनि की ही राशि है और 12वां स्थान व्यय स्थान होता है, इसलिए शनि के मार्गी होते ही इनके खर्चों में कमी आएगी। धन का संचय बढ़ेगा। अटका हुआ पैसा आएगा, पुराना निवेश लाभ देगा। नया निवेश करने के लिए समय उत्तम है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश लाभ का सौदा साबित होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अटकी हुई तरक्की पुन: प्राप्त होगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होने के संकेत हैं।
  • कुंभ : कुंभ राशि के लिए शनिदेव एकादश भाव में मार्गी होंगे। यह राशि भी शनिदेव की ही है, इसलिए इनकी आय में वृद्धि के संकेत हैं। अब तक जिन कार्यों में अड़चन आ रही थी, वे सारी बाधाएं दूर करते हुए आप एक नए और सफल जीवन की ओर अग्रसर होंगे। सोचे सभी कार्य पूरे होंगे, लेकिन मेहनत ईमानदारी से करना होगी। जॉब बदलना चाहते हैं तो 18 सितंबर के बाद वक्त ठीक है। बिजनेस को विस्तार देने की योजना पर अब काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में संबंध सुधरेंगे।
  • मीन : इस राशि वालों के दशम स्थान यानी कर्म भाव में शनि देव का मार्गी होना प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की के संकेत दे रहा है। कामकाजी लोगों को लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत महसूस करेंगे। धन का संचय करेंगे। साझेदारी में कोई बड़ा नया काम शुरू कर सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। समुद्रपारीय देशों की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता। घर के बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से किसी बड़ी योजना को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+