शनिवार को जन्म लेने वाले लोग होते हैं स्मार्ट, समझदार और वफादार
नई दिल्ली। जैसा कि आपको पता है कि जिस तरह से नंबरों के आंकड़ों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है ठीक उसी तरह से दिनों का भी असर आपके जीवन और व्यक्तित्व पर होता है तभी तो अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे का जन्म इस दिन कराओ, इस दिन नहीं।इस बारे में बात करते हुए प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी जैन ने कहा कि अक्सर हमारे पास लोग आते हैं कि मैडम अगर आप को मेरी बीवी का ऑप्रेशन करना है तो आप इस दिन कर दो क्योंकि पंडित जी के हिसाब से होने वाले बच्चे के यह दिन शुभ है। इसलिए आज हम आपको बतायेंगे कि दिनों का असर आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है।
अंक ज्योतिष ज्योतिमा शर्मा ने हमें निम्नलिखित गुण बताये जो कि शनिवार को जन्मे व्यक्ति में होते है...

शनिवार को जन्मे व्यक्ति काफी गंभीर और जिम्मेदार होते हैं
शनिवार को जन्मे व्यक्ति काफी गंभीर और जिम्मेदार होते हैं।आप काफी मेधावी, बुद्दिमान और बिजनेस माइंड होते हैं, दूसरे शब्दों में कहें तो आप हर चीज में परफेक्ट होते हैं। आपको हाई क्लास की चीजें काफी पसंद होती हैं। कपड़े से लेकर जूतों तक में आपकी नवाबी झलकती है।

आप दिल के साफ होते हैं...
आप वैसे तो दिल के साफ होते हैं लेकिन कभी-कभी स्पष्ट वक्ता के रूप में आपकी आलोचना भी हो जाती है। आप रिश्तों को लेकर काफी संजिदा होते हैं और दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आप पैसे वाले होते हैं लेकिन आप जल्दी पैसे खर्च नहीं करते हैं।

संगीत और खेल में रूचि होती हैं
आपको संगीत और खेल में रूचि होती हैं।आपको गुस्सा भी आता है, गलत चीज बर्दाश्त नहीं होती है। आप जिद्दी भी होते हैं और अपनी जिद को पूरा करने का माददा भी रखते हैं।

अपने साथी के प्रति वफादार होते हैं
आप आमतौर पर किसी को हर्ट नहीं करते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है क्योंकि आप अपने पार्टनर की काफी केयर करते हैं। ये अपने साथी के प्रति वफादार होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications