Samudrika Shastra: आंखें बताती हैं महिलाओं के दिल का हाल, जानिए कैसे?
नई दिल्ली,15 दिसंबर। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर अंग की बनावट के आधार पर व्यक्ति के रूप और स्वभाव की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस शास्त्र में आंखों के बारे में भी बहुत कुछ लिखा गया है। कहा जाता है कि आंखे तो आईना होती हैं, जो दिल की बातें बड़ी आसानी से कह देती हैं, बस सामने वाले को आंखों की भाषा को पढ़ना आना चाहिए। आज हम आपको आंखों के रंग और शेप के आधार पर बताते हैं महिलाओं का स्वभाव, जिसके जरिए आप भी अपने हमसफर या प्रेमिका को अच्छी तरह से समझ पाएंगे।

समझदार, मिलनसार और आकर्षक
- कमल जैसी आंखों वाली: जो महिलाएं कमल नयनी होती हैं, वो बहुत ज्यादा सुंदर और प्यारी होती हैं।
- लाल आंखें: जिन महिलाओं की आंखें लाल रहती हैं. वो क्रोधी, गुस्सा करने वाली और झगड़ालू होती हैं।
- काली आंखें: काली आंखें वाली महिला समझदार, मिलनसार और आकर्षक होती हैं।

घमंडी , स्वार्थी और एहसान फरामोश
- भूरी आंखें: ऐसी महिलाएं घमंडी , स्वार्थी और एहसान फरामोश होती हैं।
- हरी आंखें: ऐसी महिलाएं बेहद आकर्षक और अभूतपूर्व प्रतिभा की धनी होती हैं।
- नीली आंखें: ऐसी महिलाएं सुंदर, आकर्षक और स्मार्ट कहलाती हैं।
- गौनेत्र वाली आंखें: ऐसी महिलाएं हालात के हिसाब से खुद को ढाल लेती हैं। ये बढ़िया हाउसवाइफ होती हैं।

चतुर, सुंदर और स्मार्ट
- मृग नयनी: हिरणी आंखों वाली महिलाएं चतुर, सुंदर और स्मार्ट होती हैं और काफी तरक्की करती हैं।
- छोटी आंखें: ऐसी महिलाएं मेहनती और हर तरह का सुख भोगने वाली होती हैं।
- छोटी पलकों वाली आंखें: ऐसी महिलाएं दुखी और भाग्यहीन होती हैं।

हंसमुख, हरदिल अजीज
- चमकीली आंखों वाली: ऐसी महिलाएं हंसमुख, हरदिल अजीज और लोगों को खुश रखने वाली होती हैं।
- कबूतर जैसी आंखें: ऐसी महिलाएं झूठ बोलती हैं और लोग उन पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।
- गोल आंखों वाली: ऐसी महिलाएं जिद्दी होती हैं और दिखावे पर भरोसा रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications