Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Samudrik Shastra: किसे चाहिए पैसा? कौन चाहे प्यार? बालों से जानें महिलाओं का स्वभाव

Samudrik Shastra News: 'ना झटको जुल्फ से पानी'... 'झूम ले मेरे बालों में' जैसे गीत जहां रूमानियत का एहसास कराते हैं वहीं दूसरी ओर बाल महिलाओं की सुंदरता में चार-चांद भी लगाते हैं इसलिए तो वो सबसे ज्यादा अपने बालों के लिए परेशान रहती हैं।

महिलाओं के मेकअप का आधा सामान तो बालों की सेवा में ही खर्च होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बाल, ये जु्ल्फें स्त्रियों के स्वभाव को भी बयां कर देते हैं। आप महिलाओं के बालों से उनके मिजाज का अंदाजा भी लगा सकते हैं।

Samudrik Shastra

दरअसल सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और व्यक्तित्व का आंकलन किया जाता है। इस शास्त्र में महिला के बालों को भी उसके व्यक्तित्व और जीवन-स्वभाव का महत्वपूर्ण संकेत माना गया है। बालों की बनावट, रंग और देखभाल का तरीका महिला की सोच को स्पष्ट रूप से बयां करता है।

Samudrik Shastra क्या कहता है लंबे बाल वाली महिलाओं के बारे में

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के बाल लंबे, घने और चमकदार होते हैं, वे स्वभाव से आकर्षक, सौम्य और समझदार मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं पारिवारिक मूल्यों को महत्व देती हैं और जीवन में स्थिरता पसंद करती हैं। इन्हें सौभाग्यशाली भी माना जाता है , ये अपने प्रयासों से सम्मान प्राप्त करती हैं और प्रेम और भावनाओं को महत्व देती हैं।

Samudrik Shastra क्या कहता है छोटे बाल वाली महिलाओं के बारे में

जिन महिलाओं के बाल छोटे होते हैं, वे आत्मनिर्भर और स्पष्ट विचारों वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं निर्णय लेने में तेज होती हैं और चुनौतियों से डरती नहीं हैं और पैसों के प्रति आकर्षित रहती हैं । सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये आधुनिक सोच की होती हैं और अपने करियर और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्राथमिकता देती हैं।

Samudrik Shastra

Samudrik Shastra क्या कहता है घुंघराले बालों वाली महिलाओं के बारे में?

घुंघराले या लहरदार बालों वाली महिलाएं भावुक, रचनात्मक और कल्पनाशील स्वभाव की होती हैं। ये लोग दूसरों के प्रति संवेदनशील होते हैं और कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं। हालांकि कभी-कभी ये जल्दी भावनाओं में बह जाती हैं। ये वफादार होती हैं।

Samudrik Shastra क्या कहता है सीधे बालों वाली महिलाओं के बारे में?

सीधे और मुलायम बालों वाली महिलाएं शांत, संतुलित और व्यवहारकुशल मानी जाती हैं। ये लोग योजनाबद्ध तरीके से जीवन जीती हैं और हर काम सोच-समझकर करती हैं।सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं भरोसेमंद होती हैं और समाज में अच्छा नाम कमाती हैं।

Samudrik Shastra

Samudrik Shastra क्या कहता है रूखे बालों वाली महिलाओं के बारे में?

यदि किसी महिला के बाल बहुत रूखे और बेजान हों, तो इसे मानसिक तनाव या असंतोष का संकेत माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं भीतर ही भीतर चिंताओं से घिरी रहती हैं और उन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता होती है।

Samudrik Shastra

बालों की देखभाल करने वाली महिलाएं

जो महिलाएं अपने बालों की विशेष देखभाल करती हैं, उन्हें स्वच्छता, सुंदरता और अनुशासन पसंद होता है। ऐसी महिलाएं आत्मसम्मान से भरपूर होती हैं और अपने व्यक्तित्व को निखारने में विश्वास रखती हैं ये चतुर कहलाती हैं।

DISCLAIMER: सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए ये संकेत सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी व्यक्ति का पूरा व्यक्तित्व केवल बालों के आधार पर नहीं आंका जा सकता। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+