धनु प्रेम राशिफल 2020 (Sagittarius Love Horoscope): प्यार और तकरार बराबरी से होंगी
धनु राशि वालों, आपको इस नए साल में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी क्योंकि प्यार और तकरार बराबरी से आपकी लाइफ को प्रभावित करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि साल की शुरुआत आपकी रिलेशनशिप के लिए कोई खास उत्साहजनक नहीं रहने वाली है। आपकी कुंडली में प्यार की रूमानियत के संकेत मिल रहे हैं, पर साथ ही हर मोड़ पर टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। इस साल आपके और पार्टनर के बीच में किसी बात पर लंबी नाराजगी और अलगाव की स्थिति बन रही है, हांलांकि रिलेशनशिप टूटने के आसार नहीं हैं।

जो युवा पहले से ही प्यार में हैं, उन्हें अपने साथी पर भरोसा करने और उन्हें स्पेस देने के लिए खुद को तैयार करना होगा, अपनी लाइफ में प्यार का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतर होगा कि इस साल दोस्ती पर ज्यादा ध्यान दें। प्यार का ख्याल अगले साल तक के लिए टाल दें, तो बेहतर होगा।
जरा सी असावधानी आपकी गृहस्थी के लिए बड़ा खतरा
कपल्स को इस साल बहुत संभलकर चलने की जरूरत होगी क्योंकि आपकी जरा सी असावधानी आपकी गृहस्थी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। ऐसा नहीं है कि नया साल हर वक्त तकलीफ ही देने वाला है। इस साल आप कई मौकों पर रोमांस में डूबे रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ आप लाइफ के कुछ पुराने अधूरे छूटे कामों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। इसके साथ ही आप भविष्य के लिए भी काफी अच्छी योजनाओं पर काम करेंगे। बस, इतना ध्यान रखें कि अपने पार्टनर को पूरे टाइम शक की नजरों से ना देखें और उनके हर काम में दखलंदाजी ना करें।
राहू और शनि का मिला जुला प्रभाव
धनु राशि वालों की कुंडली में साल के शुरू में राहू और शनि का मिला जुला प्रभाव संबंधों में कड़वाहट का कारण बनेगा। मई में आपके जीवन में रोमांस का हसीन मौसम आएगा। इसके बाद का साल ज्यादा दिक्कत देने वाला नहीं है, फिर भी सतर्क रहें और अपनी सोच खुली रखें। इससे आप अपने जीवन को ज्यादा राहत भरा बना सकेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications