Dhanu (Sagittarius) Business Horoscope 2023: सफलता के योग
वर्ष 2023 में अपने कारोबार को आप जिस ऊंचाई पर देखना चाहते हैं, वह प्राप्त हो जाएगी। मार्च से अगस्त का पूरा समय श्रेष्ठ रहेगा और आपको धनलाभ होगा।

Dhanu Business Horoscope 2023: धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 व्यापार-व्यवसाय में प्रगति तो देगा लेकिन कभी-कभी अचानक कोई बड़ी हानि भी झेलने के लिए तैयार रहें। बिना सोचे समझे कोई ऐसा कारोबार शुरू किया जिसके बारे में आप ज्यादा नहीं जानते तो उसमें हाथ अजमाना खतरनाक हो सकता है। जुलाई से अगस्त के बीच इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आप खानपान, कागज, कपड़ा, इवेंट मैनेजमेंट जैसे कार्यो से अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे।
अच्छी सफलता मिलने के योग
कोई ऐसा काम जिसमें वाणी का प्रभाव हो उसमें अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। इस साल कई युवा नौकरी छोड़कर बिजनेस की दुनिया में कदम रखेंगे। राहु-केतु की अनुकूल स्थितियां आपको अचानक बड़े लाभ दिलवा सकती है। मार्च से अगस्त का पूरा समय श्रेष्ठ रहेगा। सतंबर-अक्टूबर में अपने कार्य को विस्तार देने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
साल 2023 पूरी तरह से शुभ है
इसी समय में पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करेंगे। किसी स्त्री का सहयोग इसमें महत्वपूर्ण रहने वाला है। साल के अंतिम दो माह आपको कारोबार पर ध्यान केंद्रित रखते हुए आगामी योजनाओं पर ध्यान देना होगा। वर्ष 2023 में अपने कारोबार को आप जिस ऊंचाई पर देखना चाहते हैं वह प्राप्त हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications