Rise Of Mangal Dev: 28 नवंबर को होगा मंगल का उदय, धन आगमन के मार्ग खुलेंगे
नई दिल्ली, 24 नवंबर। भूमि, भवन, स्थायी संपत्ति और धन प्रदाता तथा साहस, बल, पराक्रम प्रदान करने वाला मंगल 28 नवंबर 2021 रविवार को प्रात: 9.31 बजे उदय हो रहा है। किसी भी ग्रह के अस्त होने का अर्थ है उसके पूर्ण प्रभाव से वंचित रह जाना और उदय होने का अर्थ है उस ग्रह का प्रभाव जातक को पूरी तरह मिलना। मंगल 16 अगस्त 2021 से अस्त चल रहे थे। मंगल के अस्त होने से इससे जुड़े प्रभावों में कमी आई। जिन जातकों की कुंडली में मंगल शुभ अवस्था में होगा उन्हें अस्त होने के दौरान अनेक प्रकार की धन और पराक्रम से जुड़ी परेशानियां आई होंगी और जिनकी कुंडली में मंगल क्रूर फल दे रहा होगा उन्हें मंगल के अस्त होने की अवधि में उसके बुरे प्रभाव से राहत मिली होगी।

मंगल 28 नवंबर को तुला राशि में उदय हो रहे हैं
अब मंगल 28 नवंबर को तुला राशि में उदय हो रहे हैं। इसलिए जिनकी कुंडली में मंगल शुभ होंगे उन्हें इसके शुभ फल मिलने लगेंगे और जिनकी कुंडली में मंगल अशुभ फलकारक होंगे उन्हें एक बार फिर धन से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
सभी राशियों पर मंगल के उदय होने का प्रभाव
- मेष : मंगल सप्तम भाव में उदय हो रहा है। वैवाहिक कार्यो की बाधाएं दूर होंगी। साझेदारी के काम में लाभ होगा।
- वृषभ : छठे भाव में मंगल का उदय होने से रक्त संबंधी रोग आ सकते हैं। आर्थिक संकट भी परेशान कर सकते हैं।
- मिथुन : पंचम भाव में मंगल का उदय होगा। संतान और शिक्षा से जुड़े कार्य ठीक तरीके से होंगे। धन लाभ होगा।
- कर्क : यह मंगल की नीच राशि है। चतुर्थ में मंगल का उदय होने से धन प्राप्ति में बाधा आएगी। माता की चिंता रहेगी।
- सिंह : पराक्रम में वृद्धि होगी। साहसिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। धन का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
- कन्या : द्वितीय में मंगल का उदय होने से कर्ज मुक्ति होगी। पैसों का आगमन होगा। वाणी में कटुता आ सकती है।
- तुला : साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुखों में वृद्धि होगी। नेत्र संबंधी पीड़ा आ सकती है।
- वृश्चिक : खर्च में बढ़ोतरी होगी। अचानक कहीं यात्रा करना पड़ सकती है। मानसिक पीड़ा हो सकती है।
- धनु : आय में वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
- मकर : कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी। आय के साधन मिलेंगे। उत्तम स्वास्थ्य मिलेगा। शुभ कार्यो से यात्राएं होंगी।
- कुंभ : भाग्योदय होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि, भवन, संपत्ति की प्राप्ति होगी। कार्यो में उन्नति प्राप्त होगी।
- मीन : क्रोध में वृद्धि होगी। मानसिक पीड़ाएं आ सकती हैं। पराक्रम बढ़ेगा। आयु और आरोग्य में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications