February-born People: जानिए फरवरी में जन्मे लोग कैसे होते हैं? क्या इन्हें आता है गुस्सा?
नई दिल्ली, 01 फरवरी। कहते हैं कि व्यक्ति के जन्म पर महीना, वक्त, ग्रह-नक्षत्र का असर पड़ता है इसलिए हर मां-बाप की कोशिश होती है कि उसका बच्चा शुभ वक्त में दुनिया में आए। वैसे हर व्यक्ति का स्वभाव, सोच और व्यवहार अलग-अलग होते हैं लेकिन आप महीने के हिसाब से आप किसी भी व्यक्ति के नेचर का आंकलन कर सकते हैं।
इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि साल के दूसरे महीने यानी की फरवरी में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

- फरवरी में जन्म लेने वाले लोग रचनात्मक होते हैं।
- वे कुछ लीक से हटकर सोचते हैं।
- वे हमेशा कुछ ऐसा करेंगे जो नया और रचनात्मक हो।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोग काफी सीधे और मुखर होते हैं इसलिए वे हमेशा ईमानदार रहना पसंद करते हैं।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोग रोमांटिक और कोमल भाव वाले होते हैं।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोग काफी केयरिंग लेकिन मस्त-मौला होते हैं।
- यह खुशमिजाज, विनोदप्रिय और प्यारे होते हैं इसलिए ये प्रैक्टिकल लाइफ जीते हैं।
- यह आलसी और लापरवाह टाइप के लोग होते हैं लेकिन फिर भी लोगों के प्रिय होते हैं।
- इन्हें गुस्सा भी आता है लेकिन यह सबकुछ क्षणिक ही होता है।
- ये सेक्स प्रिय होते हैं।
- ये लोग हमेशा अपने मूल स्वभाव से चिपके रहेंगे और इन्हें नकलची होने से नफरत होती है।
- शुक्र का प्रभाव आप पर बहुत अधिक प्रभाव डालता है जिसके कारण ये भोग-विलास का जीवन जीना पसंद करते हैं।
- फरवरी में जन्मे लोगों का झुकाव ज्यादातर पेंटिंग, कला, शिक्षा, लेखन, शिक्षण और स्वास्थ्य की ओर होता है।
- कभी-कभी ये लीवर और आंतों से संबंधित समस्याओं से जूझते हैं।
- पन्ना (पन्ना) और नीलम (नीलम) रत्न इनके लिए उत्तम होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications