18 साल बाद राहु-केतु आ रहे हैं अपनी उच्च राशि मिथुन और धनु में, जानें कैसा होगा असर
नई दिल्ली। 7 मार्च से राहु मिथुन में, केतु धनु राशि में गोचर करेगा। 18 साल बाद एक बार फिर छाया ग्रह राहु-केतु क्रमश: अपनी उच्च राशि मिथुन और धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राशि परिवर्तन 7 मार्च की सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर होगा। राहु और केतु वक्री गति से चलते हुए कर्क और मकर राशि से अपनी उच्च राशि में आएंगे। इसके चलते ज्योतिष गणना के हिसाब से इस परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहु-केतु का परिवत्रन अलग-अलग राशि के जातकों के जीवन की दशा और दिशा को तय करेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि जन्मकुंडली में राहु मजबूत स्थिति में है तो यह जातक को जीवन में मान-सम्मान व राजनीतिक सफलता प्रदान करता है। इसके विपरीत यदि कुंडली में राहु की स्थिति प्रतिकूल है तो यह अनेक प्रकार की शारीरिक व्याधियां पैदा करता है। यह राशि परिवर्तन व्यापारियों के लिए फायदेमंद रहेगा।

समस्त ग्रहों और राशियों पर होता है असर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु केतु छाया ग्रह जरूर है लेकिन इनका असर समस्त ग्रहों और समस्त राशियों पर होता है। राहु केतु के गोचर से मेष, कन्या, सिंह, धनु राशि के जातक लाभदायक स्थिति में आ जाएंगे। वहीं वृषभ, मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का यह गोचर मिश्रित फलदायी रहेगा। राशि परिवर्तन के बाद राहु-केतु 19 सितंबर 2020 तक क्रमश: मिथुन और धनु राशि में रहेंगे। 18 साल पहले वर्ष 2001-02 में राहु मिथुन और केतु धनु राशि में थे। 19 सितंबर 2020 तक ये दोनों ग्रह इन्हीं राशियों में गोचर करते रहेंगे।

क्या होगा राशियों पर असर
मेष : धन लाभ के योग बनेंगे, भाग्य साथ देगा। समस्याओं से निजात मिलेगी और जीवन में खुशहाली आएगी।
वृषभ : अचानक धन हानि हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार का आर्थिक निवेश करते समय और लेन-देन करने में सावधानी बरतें।
मिथुन : मन विचलित रहेगा। अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
कर्क : खर्च में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कष्ट व रोग आने की आशंका रहेगी। बीमारियों पर खर्च होगा।

तुला राशि वालों को होगी आर्थिक परेशानी
सिंह : मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में सुख-शांति आने के साथ जटिल समस्याओं का निदान होगा।
कन्या : पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के साथ कुछ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। मानसिक स्थिति ठीक रहेगी।
तुला : छोटे भाई-बहनों को परेशानी होगी। उनके स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। आर्थिक परेशानी आएगी।
वृश्चिक : शारीरिक कष्ट और दुविधा की स्थिति रहेगी, लेकिन व्यापारिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा।

धनु को धनहानि की आशंका
धनु : दांपत्य जीवन में प्रेम-स्नेह बढ़ने के साथ व्यापार में धनहानि की आशंका बनेगी।
मकर : शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।
कुंभ : संतानपक्ष के कार्यों में बाधाएं आएंगी। सामाजिक यश-कीर्ति में बढ़ोतरी होगी।
मीन : पारिवारिक जीवन में मनमुटाव, तनाव की स्थिति बनेगी। साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा।
यह भी पढ़ें- कर्क राशि से मिथुन में राहु का गोचर फल












Click it and Unblock the Notifications