पेड़-पौधों से पाएं सौंदर्य, समृद्धि और संतान सुख

नई दिल्ली। इन दिनों चल रहा है बारिश का मौसम। यह प्रकृति के मुस्कुराने का समय है। पेड़-पौधों के फलने-फूलने का समय है। इस समय जो भी पौधे लगाए जाते हैं वे बिना किसी ज्यादा देखभाल के अच्छे से पनप जाते हैं। इसलिए इन दिनों बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाता है। क्या आप जानते हैं पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन के साथ फल-फूल तो देते ही हैं, ये हमारे जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान भी करते हैं। जी हां, भारतीय ज्योतिष की तरह चीनी फेंगशुई को मानने वालों की संख्या भी बहुत हैं।

आप सुखी-समृद्धिशाली जीवन जी सकते हैं

आप सुखी-समृद्धिशाली जीवन जी सकते हैं

फेंगशुई में विभिन्न् प्रजातियों के पौधों का संबंध मनुष्य की अलग-अलग समस्याओं से बताया गया है। जिन्हें आप अपनी परेशानी के अनुसार लगाकर सुखी-समृद्धिशाली जीवन जी सकते हैं। इस दिनों चूंकि बारिश का मौसम चल रहा है तो आपके द्वारा लगाए गए पौधे अच्छी तरह फलेंगे-फूलेंगे और आपकी समस्याओं का निराकरण भी जल्दी होगा।

किसी पौधे से क्या लाभ

किसी पौधे से क्या लाभ

बबूल से स्थायित्व प्राप्त होगा। एप्रीकोट (खुबानी) से मनचाहा काम पूरा हो सकता है। बिगोनिया शरीर की आंतरिक ऊर्जा को बढ़ाता है। गुलदाऊदी से लंबी आयु प्राप्त होती है। सनौवर से आपके ईमानदारी के गुण में वृद्धि होगी। डेल्फिनियम (नीले फूल वाला पौधा) मानसिक एकाग्रता में जबर्दस्त तरीके से वृद्धि करता है। इसे विद्यार्थियों को जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे से निर्णय लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। गार्डीन्य (पीले या सफेद फूल वाला झाड़ीदार पौधा) आपकी शक्ति और साहस में वृद्धि करता है। गुड़हल का पौधा आर्थिक संपन्न्ता देता है। यदि आप अधिक से अधिक मित्र बनाकर उनके बीच लोकप्रिय होना चाहते हैं तो चमेली का पौधा लगाएं। जेनिफर का पौधा सहनशीलता बढ़ाता है। लिलि का पौधा सामर्थ्यवान बनाता है।

कमल का पौधा इच्छाशक्ति और दृढ़ता में वृद्धि करता है

कमल का पौधा इच्छाशक्ति और दृढ़ता में वृद्धि करता है

कमल का पौधा इच्छाशक्ति और दृढ़ता में वृद्धि करता है। मैग्नोलिया (सफेद या गुलाबी फूलों वाला पेड़) लोकप्रियता बढ़ाता है। ओल्ड मैन का पौधा लंबी आयु प्राप्ति के लिए लगाया जाता है। संतरे का पौधा समृद्धि और धन-संपदा बढ़ाता है। आर्किड का पौधा धैर्य और सहनशीलता प्रदान करता है। आडू से मित्रता प्राप्त होती है और संबंधों में मिठास आती है। नाशपाती का पौधा लंबी आयु के लिए जाना जाता है।

लिलि साहस और धैर्य प्रदान करता है

लिलि साहस और धैर्य प्रदान करता है

पिओनी लगाकर आप धन-संपदा और ऐश्वर्य बढ़ा सकते हैं। देवदार का पौधा लंबी आयु प्रदान करता है। अंजीर से आप सौंदर्य और यौवन पा सकते हैं। अनार का पेड़ पौरुषत्व में वृद्धि करके उत्तम संतान सुख प्रदान करता है गुलाब का पौधा आप स्वयं की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगा सकते हैं। वाटर लिलि साहस और धैर्य प्रदान करता है। ऐसे ही अनेक पौधे होते हैं जो आपके लिए काम के हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+