Mars Retrograde: 4 अक्टूबर को वक्री मंगल का होगा मीन में प्रवेश, जानिए असर

नई दिल्ली। 10 सितंबर 2020 को मेष राशि में वक्री हुआ मंगल 4 अक्टूबर 2020 को सुबह 10.08 बजे वक्री अवस्था में ही मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। यह 14 नवंबर तक इसी राशि में वक्री रहेगा, इसके बाद सुबह 6.06 बजे मार्गी हो जाएगा। मार्गी होकर यह 24 दिसंबर 2020 को एक बार फिर स्वराशि मेष में चला जाएगा। इस प्रकार 81 दिन तक मंगल मीन राशि में भ्रमण करेगा।

वक्री मंगल का प्रभाव

वक्री मंगल का प्रभाव

जब मंगल वक्री होता है तो शारीरिक और आंतरिक शक्ति समाप्त हो जाती है। वक्री मंगल से प्रभावित व्यक्ति को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। वह थोड़ी-थोड़ी बातों पर क्रोधित हो जाता है। जब तक उस पर कोई दबाव न डाला जाए वह जल्द कार्य करने की ओर प्रवृत्त नहीं होता है, लेकिन एक बार यदि काम शुरू कर दे तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेता है।

क्या होगा प्रभाव?

क्या होगा प्रभाव?

मंगल मीन राशि में गोचर करेगा, यह बृहस्पति की राशि है। मंगल और बृहस्पति मित्र ग्रह हैं इसलिए अपने मित्र के घर में जाकर मंगल शुभ ही करेंगे। बुरे प्रभावों में कमी आएगी।

  • मेष: शुभ कार्यों में वृद्धि, सम्मान, सुख की प्राप्ति होगी।
  • वृषभ: धैर्य, संयम और पराक्रम में वृद्धि, आय के नए साधनों की प्राप्ति।
  • मिथुन: परिवार में महत्व बढ़ेगा, धन प्राप्त होगा, उत्तम संतान सुख।
  • कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय, भाग्य का साथ मिलेगा, पैसा बढ़ेगा।
  • सिंह: रोगों में वृद्धि, क्रोध बढ़ेगा, धन के आगमन में रूकावट।
  • कन्या: रोग निवृत्ति, पैसों की बचत, शत्रु परास्त होंगे।
  • तुला: संतान की ओर शुभ समाचार, मानसिक शांति, धन वृद्धि।
  • वृश्चिक: सुखों में वृद्धि, भूमि-संपत्ति की प्राप्ति, शारीरिक सुख मिलेगा।
  • धनु: संतान सुख की प्राप्ति, पराक्रम में वृद्धि, कार्य में परिवर्तन।
  • मकर: वाणी से धन सुख की प्राप्ति, क्रोध में वृद्धि, संपत्ति की प्राप्ति।
  • कुंभ: शारीरिक पीड़ा, रोग में वृद्धि, भूमि के कार्यों से लाभ।
  • मीन: खर्च में कमी आएगी, मेडिकल, कृषि के कार्यों से लाभ, धन वृद्धि।
क्या उपाय करें

क्या उपाय करें

  • वक्री मंगल की स्थिति में प्रत्येक मनुष्य को ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने और उससे मिलने वाले शुभ प्रभाव में वृद्धि करने के लिए प्रतिदिन मंगल के बीजोक्त मंत्र ओम क्रां क्रीं क्रूं सः भौमाय स्वाहाः मंत्र की एक माला लाल मूंगे की माला से जप करें।
  • मंगल के शुभ प्रभाव के लिए मसूर की दाल, गुड़, लाल चंदन, लाल कपड़े, लाल पुष्प, तांबा के बर्तनों का दान करना चाहिए।
  • जिन लोगों की कुंडली में मंगल बुरी दशा में है उन्हें मंगल के 10 हजार जाप करवाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+