मीन प्रेम राशिफल 2021 (Pisces Love Horoscope): परवान चढ़ेगा प्रेम, साथ बिताएंगे वक्त
Pisces Love Horoscope: मीन राशि के जातक प्रेम के मामले में बहुत भावुक होते हैं। इन्हें अत्यधिक प्रेम और केयर की जरूरत होती है और इन्हें यह जिससे मिलती है, उसके प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। इन्हें एक सच्चा प्रेमी कहा जा सकता है, ये प्रेम में खुद भी कभी धोखा नहीं देते और धोखा देने वाले को कभी माफ भी नहीं करते। मीन राशि जलचर राशि है इसलिए इनका प्रेम जल की तरह पवित्र और शुद्ध होता है। ये उन लोगों के साथ कतई जुड़ना पसंद नहीं करते जो इनकी भावनाओं को न समझे। लेकिन उसके लिए सबकुछ करने को तैयार रहते हैं जो इन्हें खूब सारा प्रेम करे, भावनाओं को समझे और परेशानी में साथ दे। राशि स्वामी बृहस्पति इन्हें संयमित भी बनाता है। अर्थात् ये प्रेम के पवित्र उद्देश्य को समझते हुए आगे बढ़ते हैं।

साल 2021 की बात करें तो लव लाइफ के लिए यह एक बेहतरीन साल साबित होने वाला है। बीच-बीच में कुछ व्यस्तताओं और अन्य पारिवारिक वजहों के कारण लव लाइफ थोड़ी डल महसूस हो सकती है लेकिन आप इसमें ऊर्जा भरने में कामयाब होंगे। वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी बृहस्पति की शुभ दृष्टि प्रेम संबंधों में मजबूती का संकेत दे रही है। यदि आप पहले से किसी के प्रेम में पड़े हुए हैं तो जनवरी से अप्रैल के बीच आपको अपने प्रेम को गर्माहट देने के अनेक मौके मिलेंगे। आप पार्टनर के साथ वक्त बिताएंगे, उनके साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जाएंगे, तोहफों का आदान-प्रदान करेंगे और एक-दूसरे की केयर करके अपने प्रेम को सातवें आसमान पर पहुंचाने में कामयाब होंगे। यदि आपका कोई लव पार्टनर नहीं है तो जनवरी से अप्रैल के बीच किसी की एंट्री हो सकती है। कोई आएगा आपकी लाइफ में जो आपको प्यार के खूबसूरत एहसास से रूबरू कराएगा।
अपनी लव लाइफ पर आपको गर्व होगा
मई से जुलाई के बीच का समय आपके मन में दुविधा और उलझन पैदा करेगा। आपको अपनी लव लाइफ पर गर्व तो होगा लेकिन अपनी पारिवारिक वजहों से रिश्ते को वक्त नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आप खुद को असहाय और फंसा हुआ महसूस करेंगे। आप चाहकर भी पार्टनर के साथ अच्छा वक्त नहीं बिता पाएंगे, इस कारण आप तनाव में आ जाएंगे। आपका मन करेगा आप सबकुछ छोड़कर केवल प्रेम संबंध को वक्त दें, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।
दिसंबर लव लाइफ के लिए बेहतरीन माह साबित होगा
अगस्त-सितंबर माह में आप अपने प्रेम को विवाह में बदलने में कामयाब होंगे। इसके लिए आपको किसी मित्र या परिवार के करीबी सहयोगी की मदद लेनी पड़ सकती है। इस दौरान आप पार्टनर के साथ बेहद रोमांटिक व्यवहार करेंगे और अपने प्रेम में नई ऊर्जा भरने के लिए किसी रोमांचक यात्रा पर जाएं। नवंबर माह में आपको अपने पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए काम करना है। उन्हें आपके प्रेम और केयर की जरूरत है। साल 2021 का अंतिम माह दिसंबर लव लाइफ के लिए एक बार फिर बेहतरीन माह साबित होगा। प्रेमी-प्रेमिका के साथ रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए आप साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे और कहीं टूर पर जाने का मौका आएगा।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications