Meen (Pisces) Business Horoscope 2021: शानदार सफलता वाला साल है
Meen (Pisces) Business Horoscope 2021: बिजनेस में विस्तार, नए स्टार्टअप में निवेश, वित्तीय संसाधन बढ़ाने के मामले में साल 2021 में मीन राशि के जातक अव्वल रहेंगे। यह साल आपकी पुरानी कमियों को दूर करके बिजनेस में दूरदर्शिता का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ने का है। 11वें भाव का शनि और बृहस्पति आय के अनेक स्रोत की ओर इशारा कर रहे हैं। आप अनेक प्रकार के कारोबार करेंगे। पहले से जो काम चल रहे हैं उनके अलावा नए काम साथ में शुरू करेंगे। शनि और गुरु प्रधान कार्यो से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। बृहस्पति आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो एकादश और अप्रैल से सितंबर के बीच द्वादश में गोचर करेंगे लाभ ही लाभ देंगे।
यदि आप अपना उद्योग स्थापित करना चाहते है। तो किसी ऐसी वस्तु का काम शुरू करें जिस वस्तु की जरूरत दैनिक जीवन में हर व्यक्ति को पड़ती ही हो। सौंदर्य प्रसाधन, खानपान से जुड़ी वस्तुएं, रेडीमेड फूड आइटम आदि से काम से आपको लाभ होगा। यदि आप प्रॉपर्टी डिलिंग, पेट्रोल पंप व्यवसाय, तेल कारोबारी हैं तो जरा सतर्क रहें। इन क्षेत्रों में अधिक निवेश करने से हानि उठाने के लिए भी तैयार रहना होगा। ग्रहों का संकेत है किइस साल आप विस्तार के लिए कर्ज लेंगे और तय अवधि में चुकाने में कामयाब भी होंगे।
खेती से जुड़े उत्पादों का बिजनेस सर्वश्रेष्ठ रहेगा
अक्टूबर से दिसंबर के बीच आप सर्वसंपन्न कारोबारी के रूप में अपनी साख स्थापित करने में कामयाब होंगे। खेती और खेती से जुड़े उत्पादों का बिजनेस सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल













Click it and Unblock the Notifications