मीन प्रेम राशिफल 2024 (Pisces Love Horoscope): प्रेम के मामले में शुभ है साल 2024

Love Horoscope 2024 (मीन प्रेम राशिफल 2024) :प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।

 Love Horoscope 2024

वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है। क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई।

कैसा रहेगा साल 2024?

ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं। सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।

साल 2024 प्रेम के मामले में अत्यंत ही ऊर्जावान रहेगा

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम के मामले में अत्यंत ही ऊर्जावान और गर्माहट से भरा रहने वाला है। पिछले साल में यदि आपका प्रेम संबंध किसी कारणवश टूट गया है या रिश्ते में दूरी आ गई है तो इस साल यह दूरी खत्म होगी और आप एक बार फिर अपने रिश्ते को जी पाएंगे। जैसे ही वर्ष शुरू होगा आपका रिश्ता आनंदमय रहेगा।

संबंधों के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ती जाएगी

धीरे-धीरे इसमें और मजबूती आएगी और नए संबंधों के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ती जाएगी। आपके रिश्ते को बढ़ावा मिलेगा और आप आत्मविश्वासी और सुरक्षित महसूस करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समझ की उम्मीद कर सकते हैं और शुक्र आपको रिश्ते की नींव सुदृढ़ करने में मदद करेगा।

रिश्ते का एक नया अध्याय शुरू करने की संभावना

यदि आप अविवाहित हैं, तो शुक्र फरवरी माह के आसपास आपको किसी रिश्ते में प्रवेश करने का अवसर दिला सकता है। इस समय आपके किसी से मिलने और रिश्ते का एक नया अध्याय शुरू करने की संभावना बढ़ेगी। मार्च के महीने में आपके रिश्ते में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

भावनाएं व्यक्त करने का यह सही समय नहीं

यदि आप किसी प्रतिबद्ध रिश्ते में नहीं हैं तो प्रपोज करने या अपनी भावनाएं व्यक्त करने का यह सही समय नहीं होगा। थोड़ा धैर्य रखें, सामने वाले की भावनाएं जागृत करने की प्रतीक्षा करें।

दांपत्य जीवन के लिए अत्यंत विशेष अप्रैल

अप्रैल का महीना आपके प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए अत्यंत विशेष रहने वाला है। आपको रिश्ते में खुशी मिलेगी। यह आपके प्रेम जीवन में सकारात्मकता लाएगा। अप्रैल महीने के आसपास की अवधि आपके रिश्ते को उत्तेजित करने और खुशी के अगले स्तर पर ले जाने के लिए निर्णायक कदम उठाने का समय हो सकता है।

बृहस्पति का व्यापक प्रभाव आपके पक्ष में

लेकिन आपको सावधान भी रहने की जरूरत है क्योंकि मई के महीने में आपके रिश्ते के भविष्य को लेकर असुरक्षा या गलतफहमी हो सकती है। हालांकि बृहस्पति का व्यापक प्रभाव आपके पक्ष में काम कर सकता है और जून के मध्य से आपके प्रेम की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की स्थिति बनेगी।

शुक्र आपके प्रेम जीवन में नई प्रगति लाएगा

जुलाई के महीने के आसपास शुक्र आपके प्रेम जीवन में नई प्रगति लाएगा। आप प्रेम को वैवाहिक संबंध में बदलने में सफल हो सकते हैं। यदि आपके प्रेम संबंध में किसी वजह से दूरी आ गई है तो आपको एक बार फिर करीब आने का मौका मिलेगा। शुक्र रोमांस और नए रिश्ते के अवसर ला सकता है।

शुक्र 25 अगस्त से गोचर प्रारंभ करेगा

सप्तम स्थान में शुक्र 25 अगस्त से गोचर प्रारंभ करेगा, यह समय मिलाजुला रहेगा। एक ओर तो आप प्रेम को प्रगाढ़ करने की ओर अग्रसर होंगे वहीं दूसरी ओर किसी तीसरे व्यक्ति के कारण रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है। इसलिए खुद पर और पार्टनर पर भरोसा रखें और किसी की बातों में न आएं। सितंबर में शुक्र के प्रभाव से आपके रिश्ते बेहतर होने लगेंगे।

सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी

नवंबर महीने के आसपास का समय आपके प्रेम जीवन में कुछ ताजा अनुभव लेकर आ सकता है। शुक्र संकेत करता है कि सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं और वर्ष का अंत सकारात्मक रूप से होने की संभावना बनेंगी। पुराने रिश्ते फिर से ऊर्जा से भर जाएंगे।

उपाय : मीन राशि के जातक साल 2024 में अपने प्रेम को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए सफेद वस्त्र अधिक से अधिक पहनें। डायमंड पहन सकते हैं। जिरकन भी पहना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+