Palmistry: जानिए हथेली में मौजूद कुछ विचित्र योगों के बारे में...

नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, चिन्हों, हथेली का रंग, उसकी कठोरता-कोमलता को देखकर भविष्य कथन किया जाता है। इसके साथ ही हथेली में कई ऐसे विचित्र किस्म के योग भी होते हैं, जिनका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ये योग विभिन्न प्रकार की रेखाओं और उन पर मौजूद चिन्हों से मिलकर बनते हैं। आइये आज ऐसे ही कुछ योगों के बारे में जानते हैं।

चामर योग: यदि हाथ की अंगुलियां लंबी हों और नाखून लाल आभा लिए हों। सूर्य रेखा लंबी और पुष्ट हो तथा उसका प्रारंभ मणिबंध से हुआ हो और भाग्य रेखा भी मणिबंध से निकली हो तथा दोनों रेखाएं अपने प्रारंभ स्थान पर एक दूसरे से जुड़ी हुई हों तो चामर योग होता है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति अत्यंत उच्च प्रतिष्ठित एवं विद्वान लोगों द्वारा पूजा जाता है। वह स्वयं भी विद्धान और गुणी होता है। देश-विदेश में सम्मान पाता है। ऐसा व्यक्ति कड़ा परिश्रमी होता है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति दीर्घायु होता है। उसकी आयु 100 वर्ष तक होती है।

प्रेष्य योग

प्रेष्य योग

यदि हाथ में भाग्य रेखा ना हो तो प्रेष्य योग बनता है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति गरीब, दुखी, दूसरों से अपमानित होने वाला, उनकी कड़वी बातें सुनने को मजबूर रहता है। ऐसे व्यक्ति को विद्या सुख भी कम ही मिलता है और उसका पूरा जीवन गुलामी करने में बीत जाता है। कुछ ग्रंथों में विद्वानों ने प्रेष्य योग अन्य कारणों से बनना भी बताया है। जैसे सूर्य रेखा कई जगह से टूटी हुई हो। सूर्य रेखा का उद्गम राहु या केतु पर्वत से हो। भाग्य रेखा जीवन रेखा के पास से हथेली से बाहर की ओर जा रही हो।

 रेका योग

रेका योग

यदि हथेली बीच में से उथली हो तथा उसके बीच में वर्ग का चिन्ह हो तो रेका योग बनता है। जिसके हाथ में रेका योग होता है उसकी स्मरण शक्ति कमजोर होती है। उसे भूलने की बीमारी होती है। वह मलिन बुद्धि वाला और मूर्ख होता है। धन के लिए हमेशा परेशान रहता है। चिड़चिड़ा स्वभाव होने से दूसरे भी इस व्यक्ति से परेशान रहते हैं। आलस्य के कारण पूर्वजों का संचित धन भी नष्ट कर देता है।

कोटिश योग

कोटिश योग

यदि हाथ में शनि वलय हो यानी मध्यमा अंगुली के नीचे वलय बन रहा हो और वलय से छोटी-छोटी रेखाएं ऊपर की ओर उठ रही ह��ं। साथ ही भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर शनि बिंदु तक जा रही हो तो कोटिश योग बनता है।

निश्चित रूप से करोड़पति बनता है...

निश्चित रूप से करोड़पति बनता है...

इस योग के साथ जन्म लेने वाला व्यक्ति जीवन में निश्चित रूप से करोड़पति बनता है। इसके पास धन प्रचुर मात्रा में होता है। पूर्वजों के संचित धन में वृद्धि करता है। पैतृक संपत्ति का मालिक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+