Palmistry: हस्तरेखा का एक ऐसा योग जो बना देगा राजा

नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में बनने वाले विभिन्न प्रकार के योगों को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ये योग शुभ भी होते हैं और अशुभ भी। शुभ योगों में से एक है तडि़त योग। यह एक ऐसा योग है जो व्यक्ति के हाथ में होने पर उसे राजा के समान जीवन प्रदान करता है। जिस जातक के हाथ में तडि़त योग होता है उसके जीवन में अचानक बड़ा बदलाव आता है और वह एकदम से जीवन में उंचाइयां छू लेता है। इस योग वाले जातक मेहनती भी बहुत होते हैं और इन्हें अपनी मेहनत का फल भी एकदम से मिलता है। इस योग वाले व्यक्ति को परिवार और समाज में भरपूर यश-सम्मान मिलता है। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं। किसी बिजनेसमैन के हाथ में यह योग हो तो वह दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति भी बन सकता है।

कैसे बनता है तडि़त योग

कैसे बनता है तडि़त योग

हस्तरेखा शास्त्र में तडि़त योग की परिभाषा के अनुसार यदि चंद्र पर्वत से कोई पतली रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती हो तथा कनिष्ठिका अंगुली अनामिका अंगुली के लगभग बराबर हो तो तडि़त योग बनता है।

तडि़त योग की कुछ अन्य स्थितियां भी बताई हैं

  • हाथ की समस्त अंगुलियां पतली, लंबी और नुकीली हों तथा तर्जनी अंगुली के तीसरे पर्व पर तिल हो।
  • कनिष्ठिका अंगुली का झुकाव अनामिका की ओर हो तथा सभी पर्वत पूर्ण मजबूत हों।
  • चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत तक पहुंचे और वह रेखा सीढ़ीदार हो।

कैसे मिलता है इस योग का लाभ

कैसे मिलता है इस योग का लाभ

  • जिन जातकों के हाथ में चंद्र पर्वत से एक पतली रेखा गुरु पर्वत की ओर जा रही हो और वह भाग्यरेखा पर आकर रूक जाए तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य बहुत प्रबल होता है और वह अकूत धन संपत्ति का मालिक बनता है।
  • चंद्र पर्वत से गुरु पर्वत की ओर जाती हुई रेखा जीवनरेखा की ओर झुक जाए तो व्यक्ति की आयु लंबी होती है। उसे जीवन में दूसरों का सपोर्ट भी बहुत मिलता है।

इंसान खूब धन अर्जित करता है

इंसान खूब धन अर्जित करता है

  • तडि़त योग बनाने वाली रेखा यदि मणिबंध की ओर झुक जाए तो व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल करता है। लेकिन यदि यही रेखा मणिबंध पर जाकर दो भागों में टूट जाए तो व्यक्ति को जीवन में बड़े-बड़े धोखे का सामना करना पड़ता है।
  • तडि़त योग बनाने वाली रेखा शुक्र पर्वत तक पहुंच जाए तो व्यक्ति विपरीत लिंगी व्यक्तियों के सहयोग से खूब धन अर्जित करता है। लेकिन ऐसे जातक के अनेक स्त्री-पुरुषों से संबंध रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+