Nostradamus Predictions: साल 2018 में बहुत सारे होंगे डरावने परिवर्तन
नई दिल्ली। नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणियों से भला कौन परिचित नहीं है। कितने ही वर्षों से नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणियों के आधार पर भावी निर्णयों की नींव रखी जाती रही है। विदेशों में नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी को भावी घोषणाओं की तरह लिया जाता है, जिनका सच साबित होना तय है। इसकी वजह यही है कि इतने समय बाद आज भी नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं, जिनके बारे में वे कई सदी पहले लिख चुके थे। वर्ष 2017 के लिए नास्त्रेदेमस पहले ही लिख गए थे कि किसी कॉन्सर्ट में आतंकवादी हमला होगा, एक स्कूल में बच्चे आतंकवादियों के हमले का शिकार बनेंगे, हिलेरी क्लिंटन राजनीति के हाशिए पर चली जाएंगी और अफ्रीका में प्लेग जैसी किसी महामारी का प्रकोप होगा। सालभर के अखबारों की हेडलाइंस ही देख लें, तो पता चलता है कि नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणियां कितनी सटीक बैठी हैं। इतनी सटीक जानकारी के बाद यह रूचि जागना स्वाभाविक है कि आने वाले वर्ष यानि 2018 के बारे में नास्त्रेदेमस क्या लिख गए हैं।
तो आइए, देखते हैं कि वर्ष 2018 के लिए क्या है नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी

वैश्विक स्तर पर भूचाल
नास्त्रेदेमस की मानें तो आने वाला वर्ष वैश्विक स्तर पर भूचाल लाने वाला साबित हो सकता है। सबसे पहले बात करते हैं विश्व राजनीति के सबसे संवेदनशील मसले यानि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण संबंधों की। तो इस मामले में नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी एक भारी संकट की ओर इशारा कर रही है। नास्त्रेदेमस के अनुसार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग किसी के भी समझाने से समझने वाले नहीं हैं और उनके तेवर चढ़ते ही जाने हैं। उन्हें सबक सिखाने और विश्व राजनीति पर अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी प्रमुख व्यापारिक राह से उत्तर कोरिया पर हमला कर सकते हैं।

तानाशाह किम जोंग
उधर, उत्तर कोरिया में नास्त्रेदेमस ने अंदरूनी हालात बिगड़ने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि तानाशाह किम जोंग बाहरी विश्व को धमकाने में इतने व्यस्त रहेंगे कि वे अपने ही देश में नियंत्रण बनाए रखने में असफल हो जाएंगे। इस क्रम में अपने ही लोगों द्वारा उनके तख्तापलट की संभावना बनती दिखाई दे रही है।उत्तर कोरिया में तख्तापलट के माहौल के साथ ही अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप भी मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रहे हैं। नास्त्रेदेमस के अनुसार अमेरिका में ट्रंप को सत्ता से हटाने के प्रयास होंगे, जो सफल नहीं होंगे।

ट्रंप पर महाभियोग के आसार
भविष्यवाणी के अनुसार ट्रंप पर महाभियोग के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं, जो झूठे साबित होंगे, लेकिन इससे अमेरिका की विश्वव्यापी धाक पर असर पड़ सकता है। यह वर्ष अमेरिका के लिए एक और मुश्किल लेकर आने वाला है। नास्त्रेदेमस के अनुसार कोई विशाल अमेरिकी युद्धपोत डूबने के आसार बन रहे हैं। विश्व राजनीति में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के अचानक ताकतवर होकर उभरने के संकेत मिल रहे हैं। नास्त्रेदेमस की मानें, तो ब्रिटेन एक बार फिर विश्व राजनीति में अपना रौब बढ़ाने में सफल हो सकता है।

ज्वालामुखी में विस्फोट हो सकता है
पर्यावरण की बात करें तो नेपल्स में एक ज्वालामुखी में विस्फोट हो सकता है, जिसका असर बड़े पैमाने पर होगा। वही अंटार्कटिका में लगातार हो रहे हिमस्खलन के क्रम में बर्फ के किसी बहुत बड़े हिस्से के टूटने का अंदेशा है, जिससे समुद्र के जलस्तर में खतरनाक वृद्धि हो सकती है।वर्ष 2018 में आतंकवादी हमलों में हैरतअंगेज बढ़त के भी संकेत मिल रहे हैं। नास्त्रेदेमस के अनुसार आतंकवादी इस साल हमले के लिए नए तरीकों को आजमा सकते हैं, जिनमें रासायनिक और जैविक हमलों का जबरदस्त अंदेशा है। भविष्यवाणी के अनुसार इस साल लंदन या बर्लिन में रासायनिक हमले की आशंका है, वहीं विश्व स्तर पर फ्लू जैसी किसी महामारी के फैलने के संकेत मिल रहे हैं। यह महामारी सामान्य और स्वाभाविक ना होकर किसी तरह के जैविक आतंकी हमले का हिस्सा हो सकती है।

ईयू के सदस्यों के बीच विद्रोह
आर्थिक दृष्टिकोण से साल 2018 यूरो के लिए बुरा साबित होने वाला है। नास्त्रेदेमस के अनुसार नए साल में ईयू के सदस्यों के बीच विद्रोह और मनमुटाव के बाद यूरो पूरी तरह अपना अस्तित्व खो सकती है। विश्व आर्थिक परिदृश्य पर इस घटना का गहरा असर पड़ सकता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है। कुल मिलाकर नास्त्रेदेमस के अनुसार नया साल यानि वर्ष 2018 विश्व घटनाक्रम के हिसाब से भारी उठापटक के संकेत दे रहा है, जो किसी भी तरह से शुभ तो नहीं कहे जा सकते, बल्कि इन्हें एक तरह से डरावना कहा जाना ज्यादा सही होगा। नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणियों को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता। इसकी वजह यह है कि बीते कई वर्षों में उनकी अनेक महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां ज्यों की त्यों सही साबित हुई हैं, वहीं वर्तमान को लेकर हर क्षेत्र के विशेषज्ञ जिस तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, वह नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणियों को सही साबित कर रही है। वैश्विक राजनीति के जानकारों का मानना है कि किम जोंग का पूरा ध्यान युद्ध और नए परमाण्विक अस्त्रों के निर्माण में है और वे पूरे समय विश्व राजनीति में अपना वर्चस्व कायम करने की चिंता में लगे रहते हैं। फलस्वरूप अपने ही देश के बाहरी हिस्सों पर उनका नियंत्रण खत्म होता जा रहा है। ब्रेग्जिट के बाद जिस तरह से यूरो अनिश्चितता के दशा में चल रहा है, उससे ईयू के देशों में भयंकर असंतोष उभरना लाज़मी है। वही पर्यावरण विशेषज्ञ पहले से ही संकेत दे रहे हैं कि नेपल्स में किसी भी वक्त ज्वालामुखी फट सकता है और सरकार को जल्दी से जल्दी जनता के विस्थापन के उपाय कर लेने चाहिए।

फिजिशियन के साथ-साथ वे अच्छे लेखक
तमाम तरह की भविष्यवाणियों के बीच जो एक बात संतोषजनक और आशावादी है, वह यह है कि नास्त्रेदेमस विश्व जनता के बहुत बड़ी संख्या में धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव की ओर संकेत कर रहे हैं। उनका कहना है कि विश्व त्रासदी से निराश हुई जनता का झुकाव स्वाभाविक रूप से आध्यात्म की तरफ होगा, और यह रूझान ही मानवता को उसके स्वर्णिम युग की तरफ ले जाएगा। इस महामिशन की अगुवाई भारत द्वारा किए जाने के संकेत भी मिल रहे हैं।
कौन है नास्त्रेदेमस
नास्त्रेदेमस का पूरा नाम माइकल दे नॉस्त्रेदेम है जिसका जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में होना माना गया है। अन्य कैलेंडर के अनुसार जन्म की तारीख 21 दिसंबर 1503 भी मानी गई है। इनकी मृत्यु 62 वर्ष की आयु में 2 जुलाई 1566 को हुई। नास्त्रेदेमस एक फ्रेंच फिजिशियन रहे हैं और शुरू से ही कोड लैंग्वेज में भविष्य में होने वाली घटनाओं का जिक्र करते रहते थे। फिजिशियन के साथ-साथ वे अच्छे लेखक, अनुवादक अैर ज्योतिष के जानकार भी थे। कहा जाता है उन्होंने अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी भी कई साल पहले ही कर दी थी, जो सटीक साबित हुई।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications