Navratri 2017: उपवास के दिनों में भूलकर भी ना करें ये काम
लखनऊ। आज से शारदीय नवरात्रि 2017 का शुभारंभ हो गया है। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जातक को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है। कुछ लोग 9 दिन तक उपवास रखते हैं।
चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के दिनों में किन चीजों को नहीं करना चाहिए
- इस व्रत के दौरान दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
- नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
- कलश स्थापना करने या अखंड दीप जलाने वालों को नौ दिनों तक अपना घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
- घर में सात्विक भोजन बनना चाहिए।
- लहसून-प्याज, नॉनवेज से बचना चाहिए।
- नवरात्र का व्रत करने वालों को पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए।
- काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- व्रत में खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान 7 दिन पूजन नहीं करना चाहिए।
- घर में हिंसा और कलह नहीं होना चाहिए।
- व्रत रखने वाले जमीन पर सोए तो अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
- Read Also: असुर महिषासुर के नाम पर है 'मैसूर' शहर का नाम, नवरात्रि में कुछ लोग मनाते हैं यहां शोक













Click it and Unblock the Notifications