Nag Panchami 2020: क्या होता है जब सपने में दिखाई दे जाए काला नाग?
नई दिल्ली। सांप से लगभग प्रत्येक व्यक्ति डरता है, कारण इसके काटने से मौत हो जाना। हकीकत में तो दूर, सपने में भी सांप दिखाई दे जाए तो व्यक्ति गहरी नींद से घबराकर उठकर बैठ जाता है। सांप का डर है ही ऐसा। लेकिन क्या आप जानते हैं सपने में सांप दिखाई दे जाए तो धन आगमन की सूचना भी देता है। स्वप्न शकुन शास्त्र में सपने में सांप के दिखाई देने के अलग-अलग फल बताए गए हैं। सपने में सांप का दिखाई देना शुभ भी होता है अशुभ भी। यह दिखाई देने वाले सांप के आकार, प्रकार, लंबाई, रंग और उसके साथ आपकी क्रियाओं पर निर्भर करता है।
आइए जानते हैं यदि सपने में आपको भी सांप दिखाई दे जाए तो क्या होता है...

धन का सूचक
- सपने में यदि आपको सफेद या भूरे रंग का सांप दिखाई दे तो इसे धन आगमन का सूचक माना जाता है। यदि यह सपना आपको रात्रि में 3 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच आए तो निकट भविष्य में आपको बहुत सारा धन मिलने वाला है। यह इस बात का भी सूचक है कि आपको पैतृक संपत्ति मिलने वाली है।
- यदि सपने में मोटा सा अजगर दिखाई दे, जिसने आपको चारों ओर से घेर लिया है तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको अचानक कहीं से बहुत सारा धन मिलने वाला है।
- सफेद सांप दिखाई देना शुभ होता है। यह अत्यंत भाग्यशाली लोगों को ही दिखाई देता है। सफेद सांप दिखना बड़ी संख्या में पैतृक संपत्ति मिलने का संकेत है। पूर्वजों का धन मिलने वाला है।
- यदि स्पप्न में आपको एक ही सांप में अलग-अलग रंग दिखाई दे, जिसका शरीर इंद्रधनुष की तरह चमक रहा हो तो यह भाग्य के चमकने का सूचक है।

विपदा आने का संकेत
- यदि सपने में आपको पांच मुंह वाला सांप फन फैलाए दिखाई दे तो यह किसी बड़ी विपदा आने का संकेत है।
- यदि सपने में आपको दो मुंह वाला सांप दिखाई दे तो सावधान हो जाना चाहिए। यह किसी वाहन दुर्घटना का संकेत है।
- यदि दांत दिखाता हुआ सांप दिखाई दे या सांप काटने दौड़े तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
- यदि सपने में आपको बहुत बड़े आकार का सांप दिखाई दे तो समझें कि निकट भविष्य में आपको मृत्युतुल्य कष्ट हो सकता है।

काम इच्छा से जुड़ा है सर्प
- सपने में सांप का दिखाई देना आपकी काम इच्छा से भी संबंधित होता है।
- यदि आप सपने में सांप से खुद को खेलते हुए देखें तो यह अत्यंत प्रबल काम इच्छा का सूचक है। ऐसे पुरुष या महिला की काम इच्छा प्रबल होती है।
- यदि स्वप्न में सांप आपकी गोद में बैठा हुआ है या आप लेटे हुए हैं और सर्प आपके सीने पर बैठा है तो जल्द ही आपको आपका मनपसंद स्त्री या पुरुष मिल सकता है।
- सांप का जोड़ा आपकी तरफ आता दिखाई दे तो समझें कि आपका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा है। संबंध सुधारने के प्रयास करें।
- स्वप्न में नाग-नागिन को प्रेमालाप करते देखने का अर्थ है कि आपके अंदर कामेच्छा प्रबल है, लेकिन वह पूरी नहीं हो पा रही है।
More From
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications