Planets in retrograde 2020: साल 2020 में होंगे बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन

नई दिल्ली। नया साल 2020 कई मायनों में अत्यंत खास और अलग साबित होने वाला है। पंचांगीय गणना के अनुसार वर्ष 2020 में लगभग सभी ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। यहां तक कि ढाई साल से एक ही राशि में स्थित चल रहे शनि भी जनवरी 2020 में अपनी राशि बदलेंगे, जिससे साढ़ेसाती का नया दौर शुरू होगा। वहीं बृहस्पति भी मार्गी- वक्री होते हुए राशियों से गुजरेंगे। इसलिए सभी जातकों को अपनी राशि या लग्न के अनुसार इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के दौरान प्रत्येक छोटी से छोटी घटना पर बारीक निगाह रखना होगी। आइए जानते हैं साल 2020 में कब-कौन सा ग्रह राशि बदलेगा, ताकि आप उसके अनुसार नए साल में अपनी योजनाएं बना सकें।

 साल 2020 में होंगे बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन

साल 2020 में होंगे बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन

सूर्य : वर्ष 2020 में सूर्य जनवरी माह में 14 तारीख को मकर राशि में गोचर के साथ अपना सफर शुरू करेगा। सूर्य प्रत्येक राशि में लगभग एक माह रहता है, इस लिहाज से यह साल में बारहों राशियों से गुजरते हुए साल के अंत में धनु राशि में प्रवेश करेगा।

मंगल : वर्ष 2020 की शुरुआत में मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर जारी रहेगा। इसके बाद यह 7 फरवरी को धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। विभिन्न् राशियों से गोचर करते हुए साल के अंत में 24 दिसंबर 2020 को मंगल का अंतिम गोचर मेष राशि में होगा।

बुध : वर्ष 2020 की शुरुआत में बुध का धनु राशि में गोचर जारी रहेगा। इसके बाद 13 जनवरी को यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। वर्ष के दौरान विभिन्न् राशियों मे गोचर करते हुए वक्री गति से यह 17 दिसंबर 2020 को एक बार फिर धनु राशि में आ जाएगा।

ग्रहों की बदलेगी चाल

ग्रहों की बदलेगी चाल

  • बृहस्पति : बृहस्पति का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 2020 की शुरुआत में बृहस्पति का गोचर धनु राशि में जारी रहेगा। 29 मार्च को यह इसी राशि में वक्री होगा। इसके बाद मार्गी गति करते हुए यह 29 जून को फिर से धनु राशि में आ जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर 2020 को यह अगली राशि मकर में प्रवेश करेगा।
  • शुक्र : शुक्र 9 जनवरी 2020 को कुंभ राशि से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगा। वर्ष के दौरान विभिन्न् राशियों से होते हुए यह 11 दिसंबर 2020 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
  • शनि : शनि के राशि परिवर्तन का इंतजार प्रत्येक व्यक्ति को रहता है। ग्रहों में न्यायाधिपति कहलाने वाले शनि की साढ़ेसाती से प्रत्येक मनुष्य भयभीत रहता है और जानना चाहता है कि किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। वर्ष 2020 में शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है। ढाई साल के बाद हो रहा यह राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूणर््ा रहेगा। इसके अनुसार शनि 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश करेगा और फिर ढाई साल इसी राशि में रहेगा। इस कारण वृश्चिक राशि से साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। 24 जनवरी से धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया शुरू होगा। मकर राशि पर दूसरा ढैया और कुंभ राशि को साढ़ेसाती प्रारंभ होगी।
ग्रहों की चाल बदलने से जीवन पर पड़ेगा असर

ग्रहों की चाल बदलने से जीवन पर पड़ेगा असर

  • राहु : वर्ष 2020 की शुरुआत में राहु का गोचर मिथुन राशि से शुरू होगा और 23 सितंबर 2020 को यह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। वर्ष के शेष माह में यह इसी राशि में रहेगा।
  • केतु : केतु धनु राशि में चल रहा है और वर्ष 2020 में इसी राशि के साथ प्रवेश करेगा। यह ग्रह 23 सितंबर 2020 को वृश्चिक राशि में आ जाएगा। राहु और केतु अपनी पिछली राशियों की ओर गति करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+