Mercury Transit In Taurus : शुक्र की राशि वृषभ में बुध का गोचर आज, जानिए क्या होगा असर?
शुक्र धन, संपदा, लग्जरी लाइफ का भी प्रतिनिधि ग्रह है। इसलिए वृषभ में बुध धन-धान्य की भरपूर वर्षा करवाने वाला रहेगा।

Mercury Transit In Taurus: व्यापार-व्यवसाय, बुद्धि, निर्णय क्षमता, बौद्धिक कार्य और लेखन प्रतिनिधि ग्रह बुध आज सायं 7 बजकर 46 मिनट से शुक्र की राशि वृषभ में गोचर प्रारंभ करने जा रहा है। बुध 24 जून दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक इसी राशि में रहेगा, फिर अगली अपनी ही राशि मिथुन में चला जाएगा। बुध का यह 18 दिन का गोचरकाल व्यापार-व्यवसाय में उन्नति देने वाला रहेगा।
आइए जानते हैं सभी राशि के जातकों के लिए बुध के वृषभ में गोचर का क्या प्रभाव होने वाला है।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : द्वितीय भाव में आ रहा बुध धन की प्राप्ति करवाएगा। आपके निर्णय सफल होंगे। वाणी का प्रभाव मिलेगा।
- वृषभ : धन-संपदा प्राप्त होगी। मानसिक शांति रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- मिथुन : द्वादश का बुध लाभ देगा। कार्यों में जीत दिलाएगा। धन संपदा बढ़ाएगा। खर्चों में कमी आएगी। लाभ होगा।
- कर्क : एकादश का बुध आय के एक से अधिक साधन दिलाएगा। संपदा कोष में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्य फलेंगे।
- सिंह : दशम का बुध अत्यंत शुभ रहेगा। नए कार्य मिलेंगे। पुराने में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा।
- कन्या : भाग्य भाव का बुध भाग्योदय करने वाला है। धन लाभ होगा। नए व्यापार स्थापित करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- तुला : अष्टम में बुध आएगा। व्यापार में मनमुताबिक स्थिति नहीं रहेगी किंतु नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। वे लाभ देंगे।
- वृश्चिक : सप्तम का बुध दांपत्य में टकराव दूर करेगा। साझेदारी के कामों में लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।
- धनु : रोग दूर होंगे, शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के अटके कार्यों को गति मिलेगी।
- मकर : पंचम का बुध प्रेम और संतान पक्ष के लिए लाभदायक है। बौद्धिक कार्यों में जीत मिलेगी। शिक्षा में सफलता।
- कुंभ : धन लाभ होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। नए कार्य स्थापित करेंगे। मातृ पक्ष की ओर से लाभ प्राप्त होगा।
- मीन : पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
क्या विशेष करें
बुध के वृषभ राशि में गोचर के दौरान 18 दिन आपके लिए सुनहरे अवसर की तरह हैं। इन 18 दिनों का भरपूर और अधिक लाभ उठाने के लिए आप भगवान श्रीगणेश का पूजन अवश्य करें। 18 दिनों तक नित्य प्रतिदिन गणेशजी के मंदिर जाएं। दूर्वा और यथा शक्ति लड्डू का नैवेद्य लगाएं फिर देखें कैसे गणेशजी महाराज आपको धन, सुख, सम्मान, संपत्ति लाभ प्रदान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications