Buddh Ka Gochar: वृश्चिक में बुध ने किया प्रवेश, जानिए क्या होगा राशियों पर प्रभाव?
Buddh Ka Gochar: कार्य व्यवसाय, निर्णय क्षमता, कारोबार, बौद्धिक क्षमता, बुद्धि, कौशल के प्रतिनिधि ग्रह और ग्रहों के राजकुमार कहलाने वाले बुध ने 6 नवंबर 2023 से मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। बुध की प्रकृति सौम्य, सहज और सभी से घुलमिलकर रहने की है जबकि मंगल की प्रकृति रौद्र, उग्र है।

इसलिए वृश्चिक राशि में बुध के जाने के कारण सभी राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता प्रभावित होगी और किसी भी बात का निर्णय लेने में अनिश्चितता बनी रहेगी। काम टलेंगे, उनमें देरी होगी और वे आसानी से पूरे नहीं होंगे।
आइए जानते हैं सभी राशियों में इस गोचर का प्रभाव-
- मेष : अष्टम भाव में बुध के आने से चर्म रोग और पेट रोग बढ़ सकते हैं। यदि पहले से कोई रोग है तो वह उभर सकता है। नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। किसी धोखे का शिकार हो सकते हैं। कारोबार में अपडाउन बढ़ जाएंगे। धन की तंगी महसूस होगी।
- वृषभ : सप्तम भाव में बुध के आने से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लोगों से संबंध सुधरेंगे। खर्च की अधिकता होगी। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए उठापटक वाला समय रहेगा। साझेदारी के कार्यों में उलझनें पैदा होंगी। पैसों की बचत नहीं हो पाएगी।
- मिथुन : छठे भाव में बुध के आने से इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों की राय अवश्य लें।
- कर्क : पंचम भाव में बुध के आने से सफलता मिलने के अच्छे चांस हैं। जिन कार्यों में आप लंबे समय से धन और समय निवेश कर रहे हैं उनकी ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंध विवाह में भी बदल सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे।
- सिंह : चतुर्थ भाव में बुध के आने से सुखों में वृद्धि होगी। आपका कोई बड़ा निर्णय सफलता दिलाएगा। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। करियर में ग्रोथ मिलने वाली है।
- कन्या : तृतीय भाव में आए बुध के कारण भाई-बहनों और परिवार से आपके संबंध सुधरेंगे। आपका व्यवहार दूसरों के प्रति मधुर बनेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- तुला : बुध का गोचर आपके लिए द्वितीय स्थान में हो रहा है। धन लाभ होगा किंतु वाणी खराब हो सकती है। मित्रों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कुछ परेशानियां आपसी बातचीत से हल करनी होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
- वृश्चिक : इसी राशि में बुध के आने से सफलता मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। समाज में महत्व बढ़ेगा। शारीरिक रोग दूर होंगे और निर्णय क्षमता में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। धन लाभ होगा। यात्रा करते समय सावधानी रखने की जरूरत होगी।
- धनु : बारहवें भाव में बुध के आने से भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी। खर्च ज्यादा होने से कुछ आवश्यक कार्यों के लिए कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले फंस सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार का सपोर्ट अवश्य करें।
- मकर : एकादश का बुध लाभकारी रहेगा। यह शक्तिशाली होकर आपमें भी साहस और धैर्य का संचार करेगा। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति के फंसे काम ठीक होंगे किंतु कोई भी बड़ा निर्णय स्वयं न लें। दूसरों की सलाह से काम करेंगे तो ही लाभ होगा।
- कुंभ : दशम भाव का बुध आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे किंतु पुराने साधन छूट सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तनाव महसूस होगा। कारोबारी अपने काम सफलतापूर्वक कर पाएंगे किंतु कर्ज लेना पड़ सकता है।
- मीन : नवम का बुध मीन राशि के भाग्य को प्रबल करेगा। धन आगमन के नए मार्ग खुलने वाले हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में महत्व और सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में लाभ होगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- उपाय : बुध 6 नवंबर से 26 नवंबर तक वृश्चिक राशि में रहेगा। अत: इन 20 दिनों में सभी राशि के जातक भगवान श्री गणेशजी के नित्य दर्शन करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। बुध की पीड़ा दूर होगी।












Click it and Unblock the Notifications