बुध हुए उदय और मार्गी, जोर पकड़ेगा बिजनेस, होंगे अटके हुए काम पूरे
नई दिल्ली। ज्ञान, बुद्धि, विवेक, धन, व्यापार-व्यवसाय और शिक्षा का प्रतिनिधि ग्रह बुध 1 नवंबर को सायं 5 बजकर 32 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय हो गया है। अब यह 3 नवंबर को रात्रि में 11 बजकर 18 मिनट पर मार्गी हो रहा है। तुला राशिगत बुध के मार्गी हो जाने से अटके हुए कार्यो में तेजी आने लगेगी। ठप पड़ा हुआ व्यापार-व्यवसाय गति पकड़ेगा और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होने लगेगी। लोगों की निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी और नए काम धंधे भी शुरू होने के योग बनेंगे। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय शुभ है।

राशियों पर मार्गी बुध का प्रभाव
- मेष : आपके प्रॉपर्टी के काम गति पकड़ेंगे। पैसों का आगमन होगा। सरकारी नौकरी में लाभ, तरक्की।
- वृषभ : भौतिक सुखों की प्राप्ति, धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। बिजनेस में लाभ, नए अनुबंध होंगे।
- मिथुन : अटके हुए काम पूरे होंगे। शिक्षा में सफलता, धर्म के मार्ग पर चलेंगे। पैसों की कमी दूर होगी।
- कर्क : मानसिक तनाव में राहत, आर्थिक स्थिति में शुभता, पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद होंगे।
- सिंह : सारे कार्यो में सफलता, भौतिक सुखों की प्राप्ति, नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ।
- कन्या : निर्णय क्षमता में मजबूती, परिवार में महत्व बढ़ेगा, नया बिजनेस प्रारंभ करेंगे, नौकरी में बदलाव।
- तुला : आर्थिक समृद्धि, धन लाभ, प्रेम और संतान सुख मिलेगा, वैवाहिक जीवन सुखी, परिवार में महत्व।
- वृश्चिक : क्रोध में कमी आएगी, पैसों के लिए भाइयों से वैचारित मतभेद, कार्य में उतार-चढ़ाव बनेगा।
- धनु : संबंधों में सुधार, जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा, नए प्रेम संबंध मिलेंगे, पैसा आने का रास्ता खुलेगा।
- मकर : नए वाहन खरीदने का योग, बौद्धिक कार्यो में सफलता, बिजनेस, जॉब में तरक्की, धन लाभ।
- कुंभ : क्रोध में कमी, निर्णय को महत्व मिलेगा, परिवार में महत्व मिलेगा, धन की कमी दूर होगी।
- मीन : स्वास्थ्य लाभ, अपने कार्य में लाभ, पारिवारिक जीवन सुखी, संयमित जीवन जीने का मार्ग खुलेगा।
बुध के मार्गी होने से लाभ
बुध के मार्गी होने का असर मुख्यत:व्यापार-व्यवसाय पर पड़ेगा।कोरोना के कारण जिन लोगों के बिजनेस ठप पड़े हुए हैं, उन्हें अब गति मिलेगी। नया कार्य भी प्रारंभ कर सकते हैं। जॉब में बदलाव के लिए भी समय उत्तम है। विद्यार्थियों के लिए वक्त अच्छा है। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए-नए मार्ग बनाने का वक्त है। मेहनत में पीछे नहीं रहना है।












Click it and Unblock the Notifications