आज से बुध होंगे वक्री, 25 दिन सोच-समझकर लें निर्णय
नई दिल्ली, 06 मई। ज्ञान, बुद्धि, निर्णय क्षमता, शिक्षा, व्यापारिक कार्यो का प्रतिनिधि ग्रह बुध 10 मई 2022 को सायं 5.19 बजे वृषभ राशि में वक्री हो रहा है। यह 3 जून को दोपहर 1.32 बजे तक इसी राशि में वक्री रहेगा। इस प्रकार 25 दिन की अवधि के दौरान प्रत्येक राशि के जातक को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अत्यंत सावधानी रखनी होगी। जो भी करें, सोच-समझकर करें। किसी दूसरे के कहने में आकर कोई निर्णय न करें। क्योंकिबुध के वक्रत्वकाल के दौरान आपके निर्णय गलत हो सकते हैं।

आइए जानते हैं किस राशि पर वक्री बुध का क्या प्रभाव हो सकता है...
मेष : मेष राशि के लिए बुध द्वितीय भाव में वक्री होगा। अनावश्यक कार्यो में धन खर्च होगा। आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा। मानसिक अस्थिरता के कारण निर्णय गलत हो सकते हैं। भौतिकतावादी प्रकृति में वृद्धि होगी और आप बेतहाशा खर्च करने लगेंगे।
वृषभ : इसी राशि में बुध वक्री हो रहा है। इसलिए आप अपने ही निर्णय पर कायम नहीं रह पाएंगे ढुलमुल नीति आपकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाएगी। किसी निर्णय में उतावलापन न दिखाएं। कुछ भी बोलने से पहले दस बार सोच लें।
मिथुन : आपके द्वादश स्थान में बुध वक्री हो रहा है। शत्रुओं को परास्त कर देंगे। कार्यो के प्रति उत्साहित रहेंगे। धार्मिक और परोपकार के कार्यो पर खर्च करेंगे। परिवार से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए कार्य प्राप्त होंगे।
कर्क : आपके एकादश स्थान में बुध वक्री हो रहा है। कार्यो के प्रति सजग रहना होगा। अपने से कम स्तर वाले मित्रों के बहकावे में आकर अपना धन और समय नष्ट कर बैठेंगे। इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार सामान्य रखें।
सिंह : आपके दशम स्थान में बुध वक्री हो रहा है। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी लेकिन चालाक लोगों से बचकर रहें। लोग आपके सीधेपन का लाभ उठाकर धन की हानि पहुंचा सकते हैं। नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या : नवम भाव में वक्री हो रहा बुध आपकी निर्णय और पराक्रम क्षमता बढ़ाएगा। शत्रुओं, चालाक लोगों को दूर करने में सक्षम होंगे। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे।
तुला : अष्टमभाव का वक्री बुध मानसिक रूप से विचलित करेगा। मानसिक-शारीरिक रोग परेशान कर सकते हैं। शेयर, लाटरी आदि से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध और आवेश में किसी को बुरी बात न कहें।
वृश्चिक : सप्तम भाव में बुध वक्री हो रहा है। दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। अनबन रहेगी। व्यापारिक साझेदारी टूट सकती है। यात्रा प्रवास से धन लाभ अर्जित करेंगे। आत्मकेंद्रित रहेंगे। पूर्व में लिए गए निर्णयों पर एक बार फिर विचार कर लें।
धनु : छठे भाव में बुध का वक्री होना अपने ही लोगों के साथ विरोध बढ़ाएगा। आपके मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे और स्वयं को कमजोर अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा।
मकर : पंचम भाव का वक्री बुध बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करके धन अर्जित करने का संकेत दे रहा है। लेकिन आपको रिश्तों में पारदर्शिता रखनी होगी। किसी से झूठ न बोलें, प्रेम संबंध में कुछ छिपाव न करें। परिवार की जिम्मेदारी पर ध्यान देना होगा।
कुंभ : चतुर्थ भाव में बुध वक्री होने से आप बेचैन रहेंगे। कार्यो में गतिरोध उत्पन्न होगा। वाणी का रूखापन लोगों को आपसे दूर कर देगा। माता-पिता की ओर से सुख प्राप्त होगा किंतु मित्रों या व्यापारिक साझेदारों के साथ अनबन हो सकती है।
मीन : तृतीय भाव में वक्री हो रहा बुध आपको कुटिल बनाएगा। आपको इस दौरान प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा। रिश्तेदारों, मित्रों से पटरी नहीं बैठेगी। नए संबंध बनेंगे उन्हें निभाने की क्षमता आपमें नहीं रहेगी।
उपाय
वक्री बुध के दौरान सभी राशि के जातकों को नियमित रूप से भगवान श्रीगणेश के दर्शन करना चाहिए। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। प्रत्येक बुधवार को गणेशजी को दुर्वा सहित लड्डू का भोग लगाएं। गायों को हरा चारा खिलाएं। पेड़-पौधों में नियमित रूप से पानी डालें।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications