बुध-गुरु का एक साथ कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, बच कर रहें ये राशि वाले वरना होगा नुकसान

Buddh-Guru ka Gocher: नक्षत्र मंडल में कृतिक नक्षत्र के देवता अग्नि और ग्रह सूर्य हैं। इस अग्निप्रधान नक्षत्र में 29 मई 2024 को बुध और गुरु दोनों का प्रवेश हो रहा है। हालांकि गुरु पहले से कृतिका नक्षत्र में हैं किंतु 29 मई को यह रात्रि 8:54 से कृतिका नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश करेंगे।

और बुध 29 मई को ही सायं 4:16 से कृतिका के प्रथम चरण में अपना गोचर प्रारंभ करेंगे। इन दोनों का ग्रहों का कृतिका में प्रवेश भीषण गर्मी पड़ने का संकेत दे रहा है और कहीं कहीं तेज वर्षा और आंधी तूफान का संकेत हैं।

Buddh-Guru ka Gocher

आइए जानते हैं क्या होगा असर-

कृतिका नक्षत्र मेष राशि के अंतर्गत आता है और इसमें वाणी, बुद्धि कौशल, संचार का प्रतिनिधि ग्रह बुध और ज्ञान, विवेक, सह्दयता, दयालुता का प्रतिनिधि ग्रह गुरु भी रहेगा। इन दोनों शुभ ग्रहों का अग्नि तत्व में प्रवेश प्रकृति और पर्यावरण के लिए शुभ संकेत नहीं है।

कृतिका में बुध का प्रभाव

कृतिका नक्षत्र में बुध के प्रवेश से अनेक चुनौतियों के साथ कठिनाइयां आ सकती हैं। बुध वाणी, संचार और वाणिज्य का ग्रह है इसलिए लोगों के बोल कड़वे हो सकते हैं। वे छोटी-छोटी बातों में आपा खोकर लड़ाई झगड़े कर बैठेंगे। कई करीबी लोगों में बातचीत बंद हो जाएगी और व्यापार भी प्रभावित होगा। अग्नि तत्व के नक्षत्र में बुध के जाने से चीजें महंगी होगी। लोग महंगाई से परेशान रहेंगे।

इससे व्यापार -व्यवसाय पर असर पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों या नए कामकाज बिजनेस जमाने की इच्छा रखने वालों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, उनके मनमुताबिक काम नहीं होगा। साक्षात्कार या उच्चाधिकारियों से बातचीत के दौरान टकराव न हो इस बात का ध्यान रखना होगा। हालांकि यह स्थिति प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए पक्ष में हो सकती है। जिन लोगों के संपत्ति से जुड़े काम अटके हुए हैं वे अपनी वाणी कौशल से उसे निपटा सकते हैं।

कृतिका में गुरु का प्रभाव

बृहस्पति ज्ञान, विवेक, संयम, शील के ग्रह हैं। कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करने से उनका स्वभाव भी उग्र हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें इस दौरान अनाचार, अनैतिक काम की ओर प्रवृत्त होने की स्थितियां आएंगी किंतु आपको सतर्क रहना होगा। ऐसे किसी भी काम में शामिल न हों। ज्ञान का अजीर्ण हो सकता है, इसलिए विद्वानों के सामने न बोलें तो ही बेहतर होगा। महिलाएं पराए पुरुषों से और पुरुष पराई महिलाओं से दूर रहें। झूठ, फरेब, छल करके किसी का धन न हड़पें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+