Dream Interpretation: जानिए अच्छे और बुरे सपनों के बारे में
लखनऊ। सपने तो सपने होते है फिर भी सपनों के कुछ मतलब होते है। सपनों का मानव जीवन में क्या स्थान है ? इस विषय में वैज्ञानिक, तत्ववेत्ता एवं दार्शनिकों के स्वप्न विषय मत क्या हैं ? आधुनिक स्प्नविद्याविशारद, भविष्य कथन करने वाले स्वप्न में-यह सब अंधविश्वास के माध्यम से उत्पन्न हुआ है एवं अप्रमाणिक है। यह कहकर मूल प्रश्न को ही बदल रहे हैं किन्तु युगों-युगों से अनेक लोगों ने स्वप्न देखें हैं और सपनों में उन्हें भविष्य के संकेत प्राप्त हुए। कालांतर से ये संकेत सत्य भी सिद्ध हुए हैं। उदाहरण के लिए 'युंग' ने भविष्य दर्शन के कई उदाहण पेश किये हैं तो 'डन' ने अपने ग्रन्थ में प्रत्यक्ष देखे स्वप्नों की उद्बोधक जानकरी दी है।
आइये जानते है कि कौन से स्वप्न शुभ होते है और कौन से अशुभ....

अशुभ स्वप्न
- स्वप्न में नाभि के अतिरिक्त अन्य अवयवों पर तृण उत्पन्न होना अशुभ है।
- श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर काले बर्तन सर पर फोड़ना, सिर मुंडना, नग्न होना, मैले कुचले कपड़े पहनना, तेल लगाना, कीचड़ मारना, उपर से गिरना, विवाह होना, गाना-गाना, सर पर चढ़ना, कमल एवं लोहे की प्राप्ति, सांप को मारना, लाल फूलों के पेड़ देखना, चांडाल देखना, चिता पर सवार होना, गधे या कुत्ते पर बैठना, चिड़ियां का मांस भक्षण करना, तेल पीना, खिचड़ी खाना, के गर्भ में प्रविष्ट होना, इन्द्र की ध्वजा कर टूटना, सूर्य व चन्द्र का आसमान से टूटना अशुभ है।

अशुभ हैं ये सपने
दिव्य अंतरिक्ष में एवं भूलोक में उत्पात दिखना, देव ब्राहम्ण या राजा का कोप होना, नाचना, हॅसना, विवाह करना, वीणा के अतिरिक्त अन्य वाद्य बजाना, नदीं में डूबना, गोबर कीचड़ या स्याही मिश्रित पानी से नहाना, कुमारिका को आॅलिंगन देना, दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थान करना, अपनी ही संतति की हानि करते देखना, मल विसर्जन करना, रोग से पीड़ित होना, मकान गिरना, मकान में झाड़ू लगाना, भगवा वस्त्र धारण करना, गले में लाल माला पहने सपने में देखना आदि स्वप्न अशुभ माने जाते है।

शान्ति विधान
अशुभ स्वप्न देखने के बाद नींद लें। शान्ति के लिए स्नान करें। ब्राहम्ण को बुरे स्वप्न की जानकारी देकर उससे शान्ति के लिए आवश्यक धार्मिक कृत्य करवा लें अथवा स्वयं माता-पिता, गुरू, ब्राहम्ण, पंडित का पूजन करें व पुरूषसूक्त एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फिर उसके बाद तिल से हवन करें। ऐसा करने से बुरे स्वप्नों का फल समाप्त हो जाता है।

शुभ स्वप्न
स्वप्न में पर्वत देखना, हाथी, घोड़े, बैल आदि पर सवार होना, पृथ्वी या आकाश में सफेद फूलों से पल्लवित हुये वृक्षों के दर्शन करना, अपनी भुजा या मस्तक का दर्शन होना, सिर के बाल सफेद होना, सफेद फलों की माला गलंे में पहनना, शत्रु की परेशानियाॅ देखना, खीर खाना, रक्त देखना, मद्यपान या दुग्धपान करना, अपने मुॅह से गाय-भैंस को दुहना ये स्वप्न शुभ होते है। गाय के सींग से या चन्द्र से बरसी जलधारा से स्वयं का अभिषेक होना स्वप्न में देखने से राज्य सत्ता प्राप्त होती है। मस्तक छाॅटा जाना, गिरना, आग की पकड़ में आना, मकान में लगी आग में जलना, राज चिन्ह, छत्रचामर, सिंहासन, कुर्सी, मुद्रा प्राप्त होना, अपने हाथों से वीणा दान करना। ऐसे स्वप्न आने पर राजा से सम्मान, नौकरी में पदोन्नति एवं लाभ देने वाले होते है। स्वप्न में राजा, हाथी, घोड़ा, सोना, बैल या गाय को देखने पर परिवार में वृद्धि होती है। ऐसे स्वप्न सरकार पक्ष से लाभ दिलाते है। मॅहगी मोटर या जहाज में बैठना, स्वयं रोना, शरीर में घी लगे देखना या अपरिचित स्त्री के साथ संभोग करते हुए देखने से धन लाभ एवं पदोन्नति होती है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications