Mars Transit in Libra: मंगल ने किया तुला राशि में प्रवेश , बदल गए सबके सितारे जानिए कैसे?
नई दिल्ली। गुरूवार शाम को मंगल ने तुला राशि में गोचर कर लिया है, वैसे तो ग्रह-सितारे तो अंतरिक्ष की शोभा बढ़ाते हैं लेकिन इनका असर हमारे ऊपर भी होता है। ग्रहों के ही कारण सुख-दुख निर्धारित होता है। जानकारी के मुताबिक मंगल ने 30 नवंबर 2017 को सुबह 05:44 बजे तुला राशि में प्रवेश किया है और ये यहां 17 जनवरी 2018 (बुधवार) को प्रातः 05:34 बजे तक रहेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगल का ये बदला रूप हर तरह से हमारे ऊपर असर करेगा और यही नहीं इसका सीधा प्रभाव हमारे आने वाले कल पर पड़ेगा।

- मेष: मंगल इस राशि के 7वें भाव में हैं, जो कि अच्छा नहीं है, इस दौरान मियां-बीवी में झगड़े हो सकते हैं तो वहीं मेष राशि वालों को छोटी -मोटी स्वास्थ्य परेशानी भी हो सकती है।
- वृष: इस राशि के 6ठें भाव में है मंगल जो कि अच्छा संकेत है, इस दौरान इंसान की परेशानियों का खात्मा होगा और खुशियां दस्तक देंगी।
- मिथुन: इस राशि के 5वें भाव में हैं मंगल, जो कि मिला-जुला परिणाम देगा, अगर खुशियां आएंगी तो थोड़े दुखी भी हो सकते हैं आप।
- कर्क: इस राशि के चौथे भाव में है मंगल, जो कि निजी रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है, गृह कलह का हिस्सा बन सकते हैं आप।
- सिंह: ये राशि के तीसरे भाव में हैं, इससे भौतिक लाभों की प्राप्ति हो सकती है। घर मे भी मंगल काम हो सकते हैं।
- कन्या: मंगल इस राशि के दूसरे भाव में है जो कि आवेशित करेगा, आपको गु्स्सा आएगा और बनते काम बिगड़ सकते हैं इसलिए सावधान रहिए।
- तुला: मंगल यहां स्वामी राशि में है, जो कि क्रोध का संकेत देता है, स्वा्थ्य की भी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- वृश्चिक: इस गोचर से आपके शादीशुदा जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवन साथी को आपके व्यवहार से लगातार प्रॉब्लम हो सकती है।
- धनु: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर आप जीत हासिल करेंगे।
- मकर : इस राशि के लोगों के करियर को नई दिशा देगा मंगल का गोचर।
- कुंभ: मंगल आपकी राशि से नौंवे भाव में गोचर करेगा। ये समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
- मीन: इस राशि वाले को भी कष्ट देगा मंगल का गोचर इसलिए विवाद या बहस करने से बचें












Click it and Unblock the Notifications