Mars Transit in Virgo: मंगल 47 दिन रहेगा शत्रु के घर में, जानिए क्या होगा असर
नई दिल्ली। शौर्य, साहस, बल, आत्मविश्वास और पराक्रम का प्रतिनिधि ग्रह मंगल 25 सितंबर 2019 बुधवार को सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। मंगल 9 अगस्त 2019 से सिंह राशि में चल रहा है। मंगल 10 नवंबर 2019 तक इसी राशि में गोचर करेगा। 48 दिन के बाद सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करने से विभिन्न् राशि के जातक प्रभावित होंगे। कन्या राशि का स्वामी बुध है और यह मंगल का शत्रु है। ऐसे में मंगल का अपने शत्रु की राशि में जाना और लगभग 47 दिन उसी राशि में रहना मंगल और बुध से संबंधित राशियों के लिए ठीक नहीं है। मंगल की राशि मेष-वृश्चिक और बुध की राशि मिथुन-कन्या के लिए मंगल का यह गोचर थोड़ा परेशानी भरा रहेगा।

मित्र राशियों के लिए गोचर
मंगल के मित्र ग्रह हैं सूर्य, चंद्र और बृहस्पति। इनसे जुड़ी राशियां हैं सिंह, कर्क, धनु और मीन। इन चारों राशियों के जातकों के लिए मंगल का अपने शत्रु की राशि कन्या में गोचर करना मिलाजुला असर दिखाएगा। इनके कोर्ट-कचहरी, पुलिस, प्रशासन आदि से जुड़े मामलों का निपटारा होगा और फैसला पक्ष में आएगा। हालांकि मंगल कर्क राशि में नीच का होता है, इसलिए कर्क राशि के कुछ काम अटक भी सकते हैं। इनके लिए पैतृक संपत्ति, भूमि, भवन, वाहन संबंधी कार्य फिलहाल टल जाएंगे। सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों के आर्थिक मामलों की रूकावट दूर होगी, इसके बावजूद इन्हें कुछ हद तक मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय : इन राशि के जातक इस 47 दिन के समय को शांतिपूर्ण बिताने के लिए प्रतिदिन शाम के समय दुर्गा मंदिर या अपने घर में देवी दुर्गा के चित्र के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

सम राशियों के लिए गोचर
मंगल के सम ग्रह हैं शुक्र और शनि। इनसे संबंधित राशियां हैं वृषभ-तुला और मकर-कुंभ। इनमें से मंगल मकर राशि में उच्च का होता है, इसलिए मकर राशि के जातकों के लिए यह समय काफी हद तक सुधार वाला होगा। इनके जो भी कार्य अब तक अटके हुए थे, उनके पूरे होने का रास्ता खुल जाएगा। वृषभ-तुला के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लेकिन इन चारों राशि के जातकों को इस बात का ध्यान रखना है कि कोई बेवजह आपको भड़काने की कोशिश करे तो धैर्य रखें। किसी के बहकावे में ना आएं। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। कर्ज मुक्ति के योग बनेंगे।
उपाय : इन चारों राशि वाले जातक मंगल के गोचर के दौरान शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार को दो मुट्ठी लाल मसूर की दाल अर्पित जरूर करें।

शत्रु राशि के लिए गोचर
मंगल का शत्रु ग्रह है बुध। इसकी राशि है मिथुन और कन्या। इस राशि में उग्र और अग्नि तत्व का प्रतीक ग्रह मंगल का प्रवेश इन दोनों राशि के जातकों के स्वभाव में तेजी लाएगा। इनमे आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि तो होगी जिसका लाभ भी मिलेगा, लेकिन इनके क्रोध में भी बढ़ोतरी होगी। इसलिए इन्हें बहुत सतर्क रहते हुए अपने क्रोध पर काबू रखना होगा अन्यथा रिश्तों में खटास आते देर नहीं लगेगी।
उपाय : इस राशि के जातक मंगलवार को हनुमानजी को श्रीफल अर्पित करें। सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक कच्चे दूध से करें।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications