मंगल का हुआ कर्क में गोचर, पड़ेगा हम पर असर
नई दिल्ली। आकाशीय ग्रहों का सेनापति मंगल अपनी नीच राशि में गोचर करना प्रारम्भ कर दिया है। 22 जून शनिवार की रात्रि को अपनी नीच राशि कर्क में भ्रमण करना प्रारम्भ करके 09 अगस्त 2019 तक कर्क में ही गोचर करेगा। मंगल अपनी नीच राशि में भ्रमण करेगा साथ ही बृहस्पति से दृष्ट रहने पर इसकी शुभता में वृद्धि हो जायेगी। चॅूकि मंगल सेनापति का कारक है इसलिए भारत की रक्षा-सुरक्षा नीतियां और मजबूत होगी और विदेश से भारत के रक्षा समझौतों में वृद्धि होगी।
मंगल के राशि परिवर्तन पर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
नोट- यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है...

क्रोध पर नियन्त्रण बनाये रखना आवश्यक
- मेष- मंगल का गोचर आपके चौथे भाव में रहेगा। मंगल लग्नेश व अष्टमेश होकर चौथे भाव में गोचर करेगा। जिससे आपको मिला-जुला फल मिलेगा। माता-पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पाइल्स रोगी सावधानी बरतें। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अपने क्रोध पर नियन्त्रण बनाये रखना आवश्यक है। आपके रोजी व रोजगार में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ है।
- वृष- मंगल के तीसरे भाव में गोचर करने से कुछ लोगों के साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनोें को कष्ट हो सकता है। मंगल की चैथी दृष्टि छठें भाव पर पड़ेगी जिससे रोग में कमी आयेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी व धन की स्थिति ठीक होगी।
- मिथुन- आपके दूसरे भाव में नीच का मंगल गोचर करेगा। अतः आपकी वाणी में कठोरता व कटुता आ सकती है, जिस कारण लोगों से सम्बन्ध खराब हो सकते है। कुछ लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें बनी रह सकती है। धन, वाणी व परिवार के प्रति लापरवाही कतई न बरतें। रूके हुये धन की प्राप्ति। प्रेमी वर्ग को आपसी रिश्तों में मधुरता बनायें रखने की जरूरत है। कुछ लोगों को अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
- कर्क- आपके प्रथम भाव में मंगल गोचर करेगा। कैरियर व व्यवसाय के लिए यह स्थिति अनुकूल रहेगी। सन्तान के लिए भी समय शुभ रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है, चिड़िचिड़ा स्वभाव रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कते आ सकती है। जीवन साथी से थोड़ी बहुत नोंक-झोक होने की आशंका है। कुछ लोगों को मानसिक क्लेश भी हो सकता है।

पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी
- सिंह- मंगल का गोचर आपके 12वें भाव में रहेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए 12वें भाव का मंगल अच्छा फल नहीं देगा। किसी कार्य से यात्रा करना पड़ सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल रह सकता है। व्यवसाय में ठीक-ठाक स्थिति बनी रहेगी। परिवार में कुछ लोगों का विरोध सहना पड़ेगा।
- कन्या- मंगल का गोचर आपके 11वें भाव में रहेगा। प्रेम सम्बन्धों तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा और ज्ञान के प्रस्तुती करने के नयें अवसर प्रदान होंगे। मित्रों से मधुर सम्बन्ध बने रहने के आसार है। हलाॅकि आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। पाइल्स रोगियों को दिक्कत हो सकती है।
- तुला- आपकी राशि में मंगल दशम भाव में गोचर करेगा। यह स्थिति आपके व्यवसायिक गतिविधियों में गतिरोध पैदा कर सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। कुछ लोगों का स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वाणी में संयम बनायें रखें अन्यथा विवाद हो सकता है।
- वृश्चिक- मंगल का गोचर आपके 9वें भाव में रहेगा। आपके पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी जिससे काम करने की गति में तेेजी आयेगी। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी और कुछ लोगों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है। भाई व बन्धुओं से रिश्तें मधुर होंगे। नयें लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आपके सामाजिक कद का दायरा बढ़ेगा।
- धनु- आपकी राशि में मंगल 8वें भाव में गोचर करेगा। परिवार के सदस्यों के कारण तनाव पैदा हो सकता है। अतः अपनी वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखना होगा। प्रेम के मामलें में विश्वसनीयता बनायें रखनी होगी। घरेलू खर्चो में वृद्धि होने के आसार है। अचानक कोई हानि भी हो सकती है। अतः लेन-देन में सावधानी बरतें। गोपनीय रहस्य उजागर हो सकते है, इसलिए सावधानी बरतें।
- मकर- मंगल का गोचर सप्तम भाव में रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल हो सकता है। यह स्थिति आपके स्वास्थ्य व क्रोध के लिए ठीक नहीं हैं। अतः सावधानी बरतें। मान, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। साझे के कार्यो में लाभ होगा एंव भूमि व प्रापर्टी की खरीद्दारी के लिए समय अच्छा है।
- कुम्भ- आपकी राशि में मंगल 6वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। तकनीकी कार्य करने वाले लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में तनाव पूर्ण माहौल रह सकता है। अपनी गैर जिम्मेदाराना हरकत को छोड़कर गम्भीरता का परिचय देना होगा।
- मीन- मंगल का गोचर आपके 5वें भाव में रहेगा। बच्चों को स्वास्थ्य संबधी दिक्कतें हो सकती है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। छात्रों का पढ़ाई के दौरान ध्यान भटक सकता है। मित्रों व सहयोगियों से आप सहयोग की उम्मीद कर सकते है। कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम के मामलों में सुखद माहौल रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications